Select Date:

आज मिल सकता है NSE IPO, जानें कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, GMP 4% से नीचे

Updated on 22-09-2026 12:14 PM
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना सब्सक्राइब होने के बाद अब निवेशकों की नजर अलॉटमेंट स्टेटस पर है। NSE के शेयरों की BSE पर लिस्टिंग 24 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है।

22,569 करोड़ रुपये का आईपीओ

एनएसई का आईपीओ 17 सितंबर को खुला था और 21 सितंबर 2026 को बंद हुआ। इश्यू को कुल 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.39 गुना, NII कैटेगरी 6.55 गुना और QIB हिस्सा 12.68 गुना सब्सक्राइब हुआ।
यह पूरा आईपीओ Offer for Sale (OFS) है। इसके तहत 12.64 करोड़ शेयर ऑफर किए गए हैं। चूंकि यह OFS है, इसलिए IPO से मिलने वाला पैसा NSE को नहीं मिलेगा, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों के पास जाएगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। लॉट साइज 8 शेयरों का था।

क्या है जीएमपी?

एनएसई आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP फिलहाल करीब 65 रुपये है। यानी यह अपर प्राइस बैंड 1,785 रुपये का 3.64% है। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 1,850 रुपये प्रति शेयर बैठती है। हालांकि, GMP अनऑफिशियल संकेतक है और इसमें लिस्टिंग से पहले बदलाव हो सकता है। इसलिए केवल GMP के आधार पर लिस्टिंग का प्रदर्शन तय नहीं माना जा सकता।

NSE IPO अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

निवेशक NSE IPO का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट या BSE की वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

1. रजिस्ट्रार की वेबसाइट से

  • MUFG Intime IPO allotment पेज https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन में National Stock Exchange of India चुनें।
  • अपना PAN, Application Number या DP/Client ID दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
2. BSE की वेबसाइट से

  • BSE के IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज https://www.bseindia.com/investors/appli_check पर जाएं।
  • Issue Type में Equity चुनें।
  • ड्रॉपडाउन से National Stock Exchange of India चुनें।
  • Application Number या PAN नंबर दर्ज करें।
  • Captcha भरें।
  • Search पर क्लिक करें। इसके बाद पता चल जाएगा कि NSE IPO में शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं।

लिस्टिंग 24 सितंबर को

NSE के शेयरों की BSE पर 24 सितंबर 2026 को लिस्टिंग होने की उम्मीद है। NSE भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है और ट्रेडिंग के साथ-साथ क्लियरिंग, लिस्टिंग, डेटा सर्विसेज और इंडेक्स लाइसेंसिंग जैसे कारोबार में भी मौजूद है।

इसके प्लेटफॉर्म पर कैश मार्केट, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, होलसेल डेट मार्केट और इंटरेस्ट रेट फ्यूचर्स जैसे सेगमेंट उपलब्ध हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। फिच के मुताबिक जून तिमाही…
 23 September 2026
आज यानी बुधवार, 23 सितंबर को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी…
 23 September 2026
नई दिल्‍ली: पीयूष जैन और डॉ. प्रशांत अग्रवाल उदयपुर के रहने वाले हैं। जीजा-साले की इस जोड़ी ने कमाल कर दिया है। दोनों ने मार्च 2023 में स्किनकेयर ब्रांड स्किनइंस्‍पायर्ड…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार हो रहा है। इस महीने की शुरुआत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए…
 23 September 2026
नई दिल्ली: बीते कारोबारी सत्र यानी कि मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज मार्केट में उछाल दिखा है, जो कि निवेशकों के लिए अच्छा…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्राइमरी मार्केट में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा है। इस महीने लिस्ट हुए IPO में से ज्यादातर ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न…
 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
Advt.