टेक्निकल तौर पर, मैं अभी 23,300 के स्तर पर नजर रख रहा हूं। अगर निफ्टी इस जोन को बनाए रखता है और 23,400-23,500 के स्तर को फिर से हासिल कर लेता है, तो रिकवरी में तेजी आ सकती है और यह 23,600 की ओर बढ़ सकता है। दूसरी ओर, अगर यह 23,200 के स्तर से नीचे मजबूती से टूटता है, तो 23,000 का स्तर फिर से फोकस में आ सकता है। जब तक निफ्टी 23,500-23,600 के स्तर को मजबूती से पार नहीं कर लेता, तब तक बाजार का व्यापक टेक्निकल स्ट्रक्चर सावधानी वाला बना रहेगा।
- आज शेयर बाजार कैसे खुला?
आज शेयर बाजार हरे निशान में बढ़त के साथ खुला। - आज 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की ओपनिंग कैसी थी?
आज 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की ओपनिंग 200 अंकों की बढ़त के साथ 74,648.32 पर हुई थी। - निफ्टी कितने पर बंद हुआ?
बीते कारोबारी सत्र में निफ्टी 23,329.00 पर बंद हुआ। - आज सेंसेक्स और निफ्टी कितने पर खुला?
आज सेंसेक्स 74,648.32 और निफ्टी 23,352.15 पर खुला। - कच्चा तेल कितने पर ट्रेड कर रहा है?
कमोडिटी मार्केट में, कच्चा तेल लगभग 89.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

