इथेनॉल से कितना कनेक्शन?
बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने कीमत बढ़ाने के पीछे पशु आहार और चारे की बढ़ती लागत को मुख्य वजह बताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके सिंह के मुताबिक, अनाज, तुअर चुनी, चना चुनी और मक्का जैसे कई पशु आहार की कीमतों में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा घास और चारे की कीमत भी बढ़ी है।कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मक्का जैसे पशु आहार की कीमत में बढ़ोतरी इनकी कम उपलब्धता के कारण हुई है। दरअसल, इथेनॉल बनाने में गन्ने और चावल के साथ मक्का का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में बाजार में उनकी उपलब्धता कम हो गई है, जिससे कीमत में उछाल आया है। इसका असर अंडाें पर भी पड़ गया है। पिछले एक साल में अंडों की कीमतें करीब 35-40% बढ़ी हैं।

