8वें वेतन आयोग में देरी से कर्मचारियों को झटका, सैलरी में 3.45 लाख रुपये तक का नुकसान, समझें पूरा हिसाब
Updated on
29-08-2026 12:36 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले एरियर को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो सकता है। खासतौर पर यह सवाल अहम है कि एरियर सिर्फ बेसिक पे पर मिलेगा या महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) जैसे भत्तों पर भी लागू होगा।
पिछले वेतन आयोगों के पैटर्न को देखें तो आमतौर पर कर्मचारियों को एरियर मुख्य रूप से बेसिक पे पर मिलता है। डीए, एचआरए और टीपीटीए जैसे फिक्स्ड या पॉलिसी आधारित भत्तों पर एरियर तभी मिलता है, जब सरकार इसके लिए अलग से घोषणा करे। ऐसे में 8वें वेतन आयोग में भी अगर सिर्फ बेसिक सैलरी पर एरियर मिला, तो लागू होने में देरी से कर्मचारियों को करीब 3.45 लाख रुपये तक का संभावित एरियर नुकसान हो सकता है।
भत्तों का गणित और एरियर की सीमा
महंगाई भत्ता (DA): यह मूल वेतन पर आधारित है और हर छह महीने पर संशोधित होता है। आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी DA में बढ़ोतरी जारी रहती है। इसलिए इसका एरियर नहीं मिलता।
एचआरए (HRA): एचआरए बेसिक सैलरी के निश्चित प्रतिशत के रूप में तय होता है। नए वेतन आयोग में एचआरए की दरें रिवाइज होती हैं, लेकिन कर्मचारियों को इस बढ़े हुए दर का पिछला एरियर नहीं दिया जाता।
परिवहन भत्ता (TPTA): यह पद और शहर के आधार पर तय होता है। 8वें वेतन आयोग में दरें रिवाइज होंगी, लेकिन नए दरों का पिछला अंतर कर्मचारियों को एरियर के रूप में मिलना मुश्किल है।
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…