लामसांग ने पत्र के आधार पर किया दावा
लामसांग ने इस पत्र-व्यवहार को आधार बनाकर तर्क दिया है कि यह उनकी अखबार की रिपोर्ट का समर्थन करता है। उन्होंने पत्र को शेयर करते हुए X पर लिखा, भूटान सरकार के व्यापार विभाग का लिखित जवाब देखें। इसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि भारतीय OMC की ओर से प्रस्ताव दिया गया था और विभाग ने OMC से सामान्य पेट्रोल की आपूर्ति करने का अनुरोध किया था।यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब भारत में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं सामने आई हैं, जो खासतौर पर पुरानी पेट्रोल गाड़ी रखने वालों ने उठाई हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने गाड़ी के माइलेज कम होने और फ्यूल पंप में समस्या के दावे किए हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि इथेनॉल ब्लेडिंग पर्यावरण और सुरक्षा के लिहाज से फायदेमंद है।









