इल्हान उमर के घर पर रेड से भड़के न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी, डोनाल्ड ट्रंप बोले- वो बहुत बुरी
Updated on
13-10-2026 12:43 PM
वॉशिंगटन: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरकी सांसद इलहान उमर के घर पर सिक्योरिटी एजेंटों की छापेमारी की तीखी आलोचना की है। ट्रंप प्रशासन पर हमला बोलते हुए ममदानी ने कहा कि संघीय सरकार से असमहति जताने की वजह से अमेरिकी कांग्रेस की मौजूदा सदस्य के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) का पूरी ताकत से इस्तेमाल किया गया। ममदानी ने कहा कि नागरिकता पाने के रास्ते का इस्तेमाल किसी के खिलाफ हथियार के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए। इल्हान उमर को अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान की समर्थक के रूप में देखा जाता है।
सोमवार को फेडरल होमलैंड सिक्योरिटी एजेंटों ने अमेरिकी सांसद (प्रतिनिधि सभा की सदस्य) इलहान उमर के वॉशिंगटन स्थित घर पर छापेमारी की थी। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह एक चल रही संघीय आपराधिक जांच का हिस्सा था। इस छापेमारी का न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने तीखा विरोध किया।
ममदानी ने ट्रंप पर बोला हमला
ममदानी ने सोमवार (अमेरिकी समयानुसार) को X पर लिखा, "आज सुबह संघीय सरकार ने वॉइट हाउस से असहमति जताने के अपराध के लिए कांग्रेस की एक मौजूदा सदस्य के खिलाफ डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिकी की पूरी ताकत का इस्तेमाल किया।"
ममदानी ने आगे लिखा, "नागरिकता पाने की प्रक्रिया का इस्तेमाल किसी के भी खिलाफ हथियार के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए, जिसमें प्रतिनिधि इल्हान उमर भी शामिल हैं। वह एक ऐसी अमेरिकी नागरिक हैं, जिन्होंने इस देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी। वही शपथ जो मैंने भी ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकता का वादा इस बात पर निर्भर नहीं होना चाहिए कि कोई व्यक्ति संघीय सरकार से सहमत या नहीं।"
रेड पर इल्हान उमर का बयान
इल्हान उमर ने छापेमारी के बाद कहा कि वह ठीक हैं। उन्होंने इस रेड को राजनीतिक दुश्मनों को निशाना बनाने और संघीय एजेंसियों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश बताया। उमर ने X पर लिखा, "दस सालों से ट्रंप ने बेबुनियाद झूठ और बदनाम करने वाले अभियानों के जरिए मुझे निशाना बनाया है। यह उनके राजनीतिक डराने-धमकाने के अभियान में बस एक और नया कदम है। मैं चुप नहीं रहूंगी।"
ट्रंप ने इल्हान को बताया बहुत बुरी
इल्हान मूल रूप से सोमालिया की रहने वाली हैं। देश में गृहयुद्ध के दौरान परिवार के साथ शरण मांगने के बाद वह अमेरिका आई थीं। उन्होंने साल 2000 में अमेरिकी नागरिकता मिली थीं। उमर की नागरिकता मिलने के तरीके पर ट्रंप लगातार हमलावर रहे हैं। हालांकि, सोमवार की रेड को उन्होंने पूरी तरह कानूनी मामला बताया। ट्रंप ने कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से वह हमेशा पूरी तरह बेईमान लगी हैं, लेकिन इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे लगता है कि वह एक बहुत बुरी इंसान हैं, लेकिन यह फैसला DOJ को करना है।"
पेरिस: फ्रांस में खराब शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की कमी और स्कूलों के लिए अधिक फंड की मांग को लेकर छात्र कई हफ्ते से सड़कों पर हैं। देशभर में बड़े पैमाने…
वॉशिंगटन: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरकी सांसद इलहान उमर के घर पर सिक्योरिटी एजेंटों की छापेमारी की तीखी आलोचना की है। ट्रंप प्रशासन पर हमला बोलते हुए ममदानी…
वॉशिंगटन: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार डॉक्टर मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। यूनुस न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी (JFK) इंटरनेशनल…
एथेंस: भारत रक्षा-कूटनीति के रास्ते यूरोप में अपनी पैठ गहरी कर रहा है। भूमध्य सागर इस मामले में एक अहम टेस्ट बनकर उभरा है। साइप्रस और ग्रीस के साथ रक्षा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने 2026-27 के आने वाले खरीफ सीजन के लिए सिंधु बेसिन में पानी की आमद में 22 प्रतिशत की कमी का अनुमान लगाया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सिस्टम…
वैलिंग्टन: पृथ्वी की सतह और महासागरों के नीचे कई अद्भुत रहस्य छिपे हैं। ऐसे ही एक रहस्य का खुलासा 2017 में हुआ, जब वैज्ञानिकों ने दक्षिण प्रशांत महासागर के नीचे…
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खुद को बहुत ताकतवर…
नेपीडॉ: म्यांमार के अंदर नागा हथियारबंद समूह NSCN-IM से अलग हुए समूह के हेडक्वॉर्टर पर ड्रोन से हमला किया गया है। रविवार सुबह तड़के हुए इस हमले में कैंप को…