G2 पर भी भड़के बोल्टन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के G2 (अमेरिका-चीन की साझेदारी) बयान पर भी जॉन बोल्टन एतराज जता चुके हैं। अमेरिका के पूर्व नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर बोल्टन ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन जिस तरह से भारत को नंजरअंदाज कर रहा है और चीन से करीबी चाहता है, वह अमेरिकी हितों के लिए अच्छा नहीं है।अमेरिका-चीन सहयोग (G2) पर हुए सवाल का जवाब देते हुए जॉन बोल्टन ने कहा कि यह भारत को खतरनाक तरीके से दरकिनार करना है। इंडो-पैसिफिक इलाके में दबदबा बनाने की चीन की महत्वाकांक्षा एक बड़ा मुद्दा है, इसीलिए भारत और अमेरिका के बीच करीबी रिश्ते बहुत जरूरी हैं। अमेरिका के लिए भारत को दूर करना ठीक नहीं है।

