मोर्ने मोर्केल ने समझाया श्रीलंका की चुनौती क्यों आसान नहीं होगी, बॉलिंग कोच ने कहा- गेंद सॉफ्ट हो जाएगी
Updated on
14-08-2026 12:51 PM
गाले: भारत के गेंदबाज कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम के तेज गेंदबाजों को श्रीलंका की गर्मी, उमस और कूकाबुरा गेंद के बदलते मिजाज के हिसाब से खुद को जल्द से जल्द ढालने की सलाह दी है। उन्होंने जोर दिया कि शनिवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जोश बनाए रखना और दबाव बनाने के लिए नए तरीके खोजना बहुत जरूरी होगा। जसप्रीत बुमराह के सीरीज से बाहर होने से भारत के तेज गेंदबाजी विभाग को बड़ा झटका लगा है। अब मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे अनुभवी सदस्य हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और हाल ही में टीम में शामिल किए गए आकिब नबी अन्य विकल्प हैं।
श्रीलंका में सॉफ्ट हो जाती है गेंद
मोर्ने मोर्केल का मानना है कि ये हालात भारतीय तेज गेंदबाजों की उस क्षमता की परीक्षा लेंगे कि जब गेंद अपनी सख्ती खो देती है, तो वे अपनी योजनाओं में कैसे बदलाव करते हैं। मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमारे पास हुनर है और योजना भी होगी, लेकिन श्रीलंका आने पर सबसे बड़ी चुनौती गर्मी, उमस और कूकाबुरा गेंद का थोड़ा जल्दी नरम पड़ जाना है। यह 25 या 30 ओवर के बाद नरम हो जाएगी, इसलिए हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। ऐसे हालात में सब कुछ आपकी सोच पर निर्भर करता है। अगर आप तेज गेंदबाज हैं और छोटे स्पेल में गेंदबाजी करने जा रहे हैं, तो गेंद में जो ऊर्जा आप लगाते हैं और उसे सही जगह पर डालते हैं, तो इससे आपको हमेशा मौका मिलेगा।'
मोर्केल की चाहत है कि भारत के तेज गेंदबाज अपने स्पेल के शुरुआती दौर का पूरा फायदा उठाएं और फिर गेंद पुरानी होने पर मौके बनाने के लिए दूसरे तरीके अपनाएं। उन्होंने कहा, 'जैसे-जैसे टेस्ट मैच आगे बढ़ेगा, उम्मीद है कि गेंद का उछाल थोड़ा असमान हो जाएगा। बात यह है कि हम कैसे जोश के साथ लगातार ओवर फेंक सकते हैं और दबाव बना सकते हैं, क्योंकि हमने पिछले कुछ महीनों में ज्यादा लाल-गेंद क्रिकेट नहीं खेला है; इसलिए उसमें वापस लौटना भी एक चुनौती होगी।'
गेंदबाज कैसे बल्लेबाजों को रोकें?
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल का मानना है कि जोरदार तरीके से गेंद पटकना और अनुशासित लेंथ बनाए रखना श्रीलंका के हालात में भी बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। फिर भी, जब कूकाबुरा गेंद अपनी सख्ती खो देगी, तो गेंदबाजों को और ज्यादा नए तरीके आजमाने होंगे। मोर्केल ने कहा, 'हमारे खेलने के दिनों में भी मुझे लगता था कि अगर आप यहां जोर से गेंद पटकते हैं और 'गुड लेंथ' पर लगातार गेंदबाजी करते हैं तो आप बल्लेबाज से कई तरह के सवाल पूछते हैं, तो आपके पास अच्छे नतीजे पाने का मौका हमेशा रहता है।'उन्होंने आगे कहा- जब गेंद पुरानी और नरम हो जाती है, तो हमारा अगला कदम क्या होना चाहिए? हमें यह तय करने में समझदारी दिखानी होगी कि हम क्रीज का इस्तेमाल कैसे करें या शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल कैसे करें। हमें ये चीजें काफी तेजी से करने की जरूरत है।" भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
मुल्तान: पाकिस्तान में घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट नेशनल चैंपियंस कप खेली जा रही है। इसमें देश के टॉप क्रिकेटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को पाकिस्तान व्हाइट्स का सामना…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहीं एलिसा हीली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फॉक्स क्रिकेट को दिए…
डार्विन: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में शतक ठोक दिया है। तमीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी…
डार्विन: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद के खिलाफ बैटिंग काफी मुश्किल होती है। पिच में उछाल को संभाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। सलामी बल्लेबाजों के लिए…
साल्जबर्ग (ऑस्ट्रिया): फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA सुपर कप के मुकाबले में एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियंस…
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में हमेशा से ही रोमांचक जंग देखने को मिली है। लाल गेंद के इस फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजों का पलड़ा अक्सर श्रीलंकाई बल्लेबाजों…
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस दुखद घड़ी में उनके चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो…