लंबे कद के तेज गेंदबाज इशंत शर्मा श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। इशंत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले 12 टेस्ट मैचों में अपनी बेहतरीन स्विंग और उछाल के दम पर 36 विकेट हासिल किए, जिसमें एक बार 5 विकेट लेने की उपलब्धि शामिल है।









