18 की उम्र में शादी, 30 में कारोबारी जगत में एंट्री, अब चलाती हैं 18,566 करोड़ की कंपनी

Updated on 06-09-2024 10:48 AM
नई दिल्‍ली: जयपुर से ताल्‍लुक रखने वाली दीपाली गोयनका ने बिजनेस की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। 1969 में एक मारवाड़ी परिवार में जन्मीं दीपाली ने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। 18 साल की उम्र में 1987 में वेलस्पन ग्रुप के को-फाउंडर और चेयरमैन बालकृष्ण गोयनका से उनकी शादी हो गई। शादी के बाद लंबे समय तक वह गृहिणी की भूमिका में ही रहीं। दीपाली ने 30 साल की उम्र में कारोबारी जगत में कदम रखे। इसके बाद उन्होंने पति के साथ मिलकर वेलस्पन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

साल 2002 में दीपाली ने वेलस्पन के डिजाइन स्टूडियो को संभालते हुए अपने करियर की शुरुआत की। कॉटन की खरीदारी से लेकर मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस तक उन्होंने बिजनेस के हर पहलू को सीखा। अपनी मेहनत और लगन से वह जल्द ही कंपनी में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।

2004 में वेलस्पन ने गुजरात में 2,500 एकड़ में फैला एक बड़ा टेक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट वेलस्पन सिटी स्थापित किया। इससे कंपनी को ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिली। 2006 में दीपाली ने 1850 में स्थापित घरेलू लिनेन की प्रसिद्ध निर्माता क्रिस्टी के अधिग्रहण का नेतृत्व किया। इससे वेलस्पन के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ। यह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहुंच गई। 2010 में दीपाली को वेलस्पन के ग्लोबल बिजनेस का सीईओ नियुक्त किया गया। 2014 तक वह कंपनी की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बन गईं।


हालांकि, 2016 में वेलस्पन को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा। तब अमेरिकी रिटेलर टारगेट ने मिस्र के कॉटन के इस्तेमाल के खिलाफ वेलस्पन के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी। इससे वेलस्पन की साख को नुकसान पहुंचा और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। इस झटके के बावजूद दीपाली के नेतृत्व में वेलस्पन ने डेवलपमेंट और डायवर्सिफिकेशन जारी रखा। कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित 32 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


दीपाली के नेतृत्व में वेलस्पन ने तरक्की की नई इबारत लिखी है। कंपनी का मूल्यांकन अब 18,348 करोड़ रुपये है, जो उनकी रणनीतिक दृष्टि और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एक गृहिणी से एक सफल बिजनेस लीडर तक का दीपाली का सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2024
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहले वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। उससे पहले रेलवे ने आज बड़ा फैसला लिया है। वंदे मेट्रो का…
 16 September 2024
नई दिल्ली: नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों ने उन बिल्डर्स के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू करने और उनकी संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है, जिन्होंने प्राधिकरणों को अपना बकाया चुकाने…
 16 September 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रही है। इसके लिए कंपनी ने देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस से…
 16 September 2024
नई दिल्ली: महंगाई ने दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका को लोगों को भी परेशान कर रखा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की एक-तिहाई आबादी के लिए घर…
 16 September 2024
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बैंक ने एफडी पर अधिकतम…
 16 September 2024
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है और देश में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है…
 15 September 2024
नई दिल्ली: अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ शेयर मार्केट में दस्तक दे रहे हैं। इनमें 2 आईपीओ मेन बोर्ड के और 5 आईपीओ एसएमई बोर्ड के हैं। वहीं अगले हफ्ते 14…
 15 September 2024
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सैमसंग, शाओमी और दूसरी कई स्मार्टफोन कंपनियों पर मिलीभगत का आरोप लगा है। यह आरोप भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की ओर से लगाया…
 15 September 2024
नई दिल्ली: सोने की कीमत पिछले कुछ दिनों से सरपट दौड़ रही है। इसके भाव आसमान पर चढ़ने लगे हैं। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 73 हजार रुपये प्रति…
Advt.