लोहारीडीह की घटना दुःखद, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : विजय शर्मा

Updated on 16-09-2024 04:11 PM

कबीरधाम । जिले के लोहारीडीह की घटना को लेकर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि, यह घटना दुखद है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल सभी नियंत्रण में है और प्रभावित गांव में पुलिस बल तैनात हैं। मध्यप्रदेश के बॉर्डर के उस पार लाश लटकी मिली है। लोहारीडीह के एक युवक की हत्या के शक में आगजनी की घटना हुई है। जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होगी।

उन्होंने आगे कहा कि, यह घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है। जांच के बाद घटना की वजह स्पष्ट हो जाएगी। पहले घटना स्थल पर पुलिस बल कम था तो कुछ परेशानी हुई थी। उसके बाद पुलिस के साथ कुछ विवाद हुआ उस वक्त SP वहां स्वयं मौजूद थे। मौके पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। अभी मामला नियंत्रण में है। इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया है, इसे लेकर कुछ कहना अभी जल्दीबाजी होगा। जांच होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि कौन जिम्मेदार है और कैसे अंजाम दिया गया है। पुलिस की रोल निष्पक्ष होना चाहिए। मुस्तैदी से पुलिस ने गांव को नियंत्रण में लिया है।

450 से ज्यादा जवान गांव में तैनात
गृह मंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, लोगों से आग्रह है कि शांति बनाए रखें। पुलिस को कार्रवाई करने में मदद करें। लोहारीडीह शांतिप्रिय गांव है और यहां एक बार नहीं सौ बार से भी ज्यादा गया हूं। घर-घर के लोगों से पहचान है और घटना के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया है। लगभग 450 से ज्यादा जवान तैनात हैं। मामले से जुड़े लगभग 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग 40-50 आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस वाले भी चोटिल हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2024
रायपुर,  जिला मुख्यालय रायगढ़ में नगर निगम ऑडिटोरियम में विकसित भारत: मोदी जी की संकल्पना पर आधारित विकासशील भारत छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ वित्त मंत्री श्री…
 18 September 2024
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में अपने प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन…
 18 September 2024
रायपुर,  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और ऊर्जा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद की गरिमामय उपस्थिति में गुजरात में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट-2024 के दौरान आयोजित ’’ग्रीन हाइड्रोजन सीईओ…
 18 September 2024
कोंडागांव ।  जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का शुभारंभ नगर के बांधापारा स्थित स्वीमिंग पुल में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित लोगों द्वारा सफाई कर नगर को स्वच्छ…
 18 September 2024
कोण्डागांव । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की। इस बैठक में…
 18 September 2024
दुर्ग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप जिले के नगर निगम दुर्ग के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। गृह प्रवेश समारोह में सांसद विजय…
 18 September 2024
दुर्ग । जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित भारत मोदी जी की संकल्पना थीम पर दुर्ग नगर के राजेन्द्र पार्क चौक में एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
 18 September 2024
बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के मजदूरों के विश्राम गृह के पास मंगलवार को एक मजदूर की लटकी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों…
 18 September 2024
बलरामपुर । जिले के आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें दूसरे समाज के कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में एक 15 वर्षीय…
Advt.