प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का हुआ गृह प्रवेश

Updated on 18-09-2024 03:25 PM

दुर्ग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप जिले के नगर निगम दुर्ग के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। गृह प्रवेश समारोह में सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी एवं अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में योजना के हितग्राही शामिल हुए।


गृह प्रवेश समारोह में सांसद श्री बघेल ने सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मिले आवासों के लिए शुभकामनाएं दी। दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच लक्ष्य निर्धारित कर भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने की है, जिसमें युवा, महिला, किसान और गरीब समाज के हर व्यक्ति को समाहित किया गया है। प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराया, इससे गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने योजना के माध्यम से अपनी ग्रारंटी को पूरा किया है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने भी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ पंहुचाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी नगरीय निकायों के हितग्राहियों हेतु निकाय स्तर पर आवास की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 3 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी गई है।


गृह प्रवेश समारोह के दौरान बताया गया कि बीएलसी घटक में जनवरी 2024 से 433 आवास पूर्ण हो चुके है। वहीं मोर मकान- मोर आस अंतर्गत भी 70 आवासों का आबंटन हो चुका है। जिनमें से 26 हितग्राहियों को संपूर्ण राशि का भुगतान करने पर मकानों का अधिपत्य भी दिया जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में…
 19 September 2024
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनजातीय बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों के लिए परिपूर्णता लक्ष्य को अपनाकर जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में…
 19 September 2024
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट में जनजातीय समुदाय के उत्थान, किसानों और उपभोक्ता कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णयों के लिए…
 19 September 2024
महासमुंद । बसना विकासखंड के ग्राम चनाट की निवासी भूमिका पटेल ने अपनी लगन और मेहनत से खुद के जीवन को एक नई दिशा दी है। पति के निधन के बाद…
 19 September 2024
धमतरी । आज के इस आधुनिक दौर में वैसे तो खेती किसानों के काम को उतना महत्व नहीं दिया जाता है, जितना की सरकारी या किसी अन्य नौकरी को दिया। पुराने…
 19 September 2024
धमतरी । शासन द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। इन्हीं में से एक ही लखपति दीदी। एक ऐसी योजना, जिसमे सुनहरे भविष्य की उम्मीद और बेबस,…
 19 September 2024
गरियाबंद । जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस…
 19 September 2024
दुर्ग । राज्य शासन के आबकारी विभाग की सचिव आर संगीता ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में आबकारी विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने…
 19 September 2024
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने पाली विकासखण्ड के मुनगाडीह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शासकीय माध्यमिक शाला एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संस्थाओं में शिक्षा…
Advt.