कुनिका ने प्रधानमंत्री मोदी पर दागे सवाल, BJP को कहा भ्रष्ट नेताओं की लॉन्ड्री मशीन
Updated on
19-08-2026 01:28 PM
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने झारखंड में भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने रविवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध स्थल का दौरा किया और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बात की। कुनिका लगातार देश की सरकार और पीएम को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करती रहती हैं। उन्हें जिन बातों से दिक्कत है, उस पर राय रखती हैं और सरकार से सीधा सवाल भी करती हैं। अब, कुनिका ने सीधे पीएम केयर फंड को लेकर ही सुधाव दे दिया है।
कुनिका सदानंद ने X पर लिखा, 'तो अब हमें पता है कि PM CARES फंड में लगभग 9000 करोड़ रुपये हैं। तो हमारे 'माननीय' PM नरेंद्र मोदी जी को मेरा एक सुझाव है: आप और आपकी पार्टी भ्रष्ट नेताओं के लिए 'लॉन्ड्री मशीन' की तरह काम करते रहे हैं।'
कुनिका सदानंद का पीएम मोदी को सुझाव
उन्होंने आगे कहा, 'क्यों न PM CARES फंड में जमा इस पैसे को 'साफ-सुथरा' करके गांवों और दूर-दराज के इलाकों में स्कूल बनाने या उनकी मरम्मत करने में इस्तेमाल किया जाए? इसमें उन स्कूलों तक जाने के लिए टॉयलेट और पक्की सड़कें बनाना या ठीक करना भी शामिल हो सकता है।'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुनिका
इससे पहले वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, जिसका नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने किया था। इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
कुनिका सदानंद ने स्टूडेंट्स के लिए दिया सुझाव
ANI से बात करते हुए कुनिका ने कहा कि सरकार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति अधिक खुला और उनकी बात सुनने वाला रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उम्मीदवार सिर्फ एक निष्पक्ष मौका मांग रहे हैं और उनकी बात सुनी जानी चाहिए।
कुनिका सदानंद की फिल्में और टीवी शो
कुनिका सदानंद एक अनुभवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है। उनकी कुछ फिल्मों में खिलाड़ी, बेटा, गुमराह, किंग अंकल, मोहरा, कोयला, प्यार किया तो डरना क्या, हम साथ-साथ हैं और पेज 3 शामिल हैं। उनके टेलीविजन शोज स्वाभिमान, अदालत, दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स, अकबर बीरबल और काल भैरव रहस्य रहे हैं। वह हाल ही में तब सुर्खियों में लौटीं जब उन्हें बिग बॉस 19 में देखा गया और वह यूट्यूब पर अपना पॉडकास्ट भी होस्ट करती हैं।
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से सुर्खियों में आईं कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा अब न्यूयॉर्क में बस गई हैं। जी हां, 'द ट्रेटर्स सीजन 1', 'लॉक अप सीजन 2' का हिस्सा…
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने खुद को गर्व से 'अंधभक्त' बताकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने…
अमिताभ बच्चन के शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' के हालिया एपिसोड में जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे, शॉट पुट पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पैरा पावरलिफ्टर झंडू…
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने झारखंड में भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने रविवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम…
तेलुगु सिनेमा के अभिनेता और फिल्म निर्माता बंदला गणेश की बेटी जननी बंदला ने 16 अगस्त को हैदराबाद में सूर्या तेजा चिलुकुरी से शादी की। एक्टर शादी के दौरान काफी…
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और पत्नी सुनीता अहूजा आजकल शादीशुदा जिंदगी में चल रही अनबन के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल में वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा…
दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बेटी सोनाक्षी सिन्हा की राजनीति में एंट्री को लेकर बात की और साथ ही BJP-IT सेल पर उनकी बेटी को…
'गदर 2' की रिलीज से पहले सनी देओल के करियर में एक ऐसा दौर भी आया था, जब उन्हें प्रोफेशनल के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बतौर निर्माता…