Select Date:

कंगना रनौत को ईशा कोप्पिकर के 'अंधभक्त' होने पर गर्व, कहा- मैंने निर्भया कांड से लेकर टीचर के खिलाफ प्रदर्शन किया

Updated on 19-08-2026 01:31 PM
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने खुद को गर्व से 'अंधभक्त' बताकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने साफ किया कि उनकी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश और उसकी तरक्की के लिए है। अब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ईशा की बात का समर्थन किया है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ईशा का वीडियो शेयर किया और बताया कि वह उनकी बात से क्यों सहमत हैं। उन्होंने लिखा, 'वाह, मेरे लिए इसे बहुत अच्छे से समझाया गया है - जैसे हाई स्कूल में मैंने उस टीचर का विरोध किया था जो असेंबली के दौरान बच्चों के सिर पर डंडे से मारता था, 26/11 की हिंसा का विरोध किया। निर्भया कांड की बर्बरता का विरोध किया। अपनी किसी भी कमी या मुश्किल के लिए कभी माता-पिता को दोष नहीं दिया। बल्कि पूरे परिवार को उसी जीवन स्तर तक ऊपर उठाया जिसे मैंने खुद अपनी मेहनत से हासिल किया था।'

ईशा कोप्पिकर ने खुद को कहा 'अंधभक्त'

साल 2019 में भारतीज जनता पार्टी जॉइन करने वालीं ईशा कोप्‍प‍िकर ने आगे कहा, 'मैं जिससे भी मिलती हूं, वे मुझे 'भक्त' मानते हैं। मुझे अपने देश और अपने लोगों से प्यार है। मुझे अपनी जिंदगी से भी बहुत प्यार है।' अपने ओरिजिनल वीडियो में, ईशा ने ‘अंधभक्त’ शब्द के इस्तेमाल के बारे में बताया और कहा, 'हां, मैं एक अंधभक्त हूं। अगर अपने देश से प्यार करना और उसे तरक्की करते देखना ही भक्ति है, तो हां, मुझे भक्त... अंधभक्त होने पर गर्व है। लेकिन मेरी यह अंधी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि अपने देश के लिए है।'

ईशा कोप्पिकर को भारतीय होने पर गर्व

एक्ट्रेस और बीजेपी नेता ईशा ने आगे भारत के प्रति अपने गर्व के बारे में बात की और कहा, 'इसलिए, मुझे अपने देश पर गर्व करने में कोई शर्म नहीं है। आप चाहे कहीं भी रहें, उस जगह से प्यार करना, उसका सम्मान करना और उसमें योगदान देना सीखें। आपने जो घर चुना है, उस पर गर्व करें। क्योंकि देशभक्ति सिर्फ़ यह कहना नहीं है कि 'मुझे अपने देश से प्यार है'। यह कुछ ऐसा करना है जिससे आपके देश में सुधार हो।'

Gen Z को कहा था जेनरेशन गटर

कंगना रनौत का कमेंट जंतर-मंतर पर 'जेन जी' (Gen Z) के विरोध प्रदर्शनों की उनकी पिछली आलोचना को लेकर आया है। पिछले महीने, उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। 'जेन जी' के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं।'

कंगना रनौत ने साफ किया बयान

उनकी बातों की बाद में आलोचना हुई। कंगना ने बाद में साफ किया कि NEET-UG पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों के बारे में उन्होंने कोई आम बात नहीं कही थी। बुधवार को समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने 'खास तौर पर कुछ लोगों या कुछ महिलाओं' का जिक्र किया था।

कॉकरोच गटर में ही रहेगा- कंगना रनौत

उन्होंने आगे समझाया, 'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और हम कहते हैं कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, तो इसमें क्या गलत है? मेरा कहना बस इतना है: अगर लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और हम कहते हैं कि गटर उनका घर है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए? मैं तो खुद को कॉकरोच नहीं मानती। अगर कोई कहे कि मैं गटर में रहती हूं, तो मैं इसे नकार दूंगी। लेकिन अगर कोई खुद को कॉकरोच बताता है, तो जाहिर है कि वह गटर में ही रहेगा। और कहां रहेगा? लेकिन यह कहना कि मैं सभी युवाओं की बात कर रही थी, बिल्कुल गलत है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से सुर्ख‍ियों में आईं कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा अब न्‍यूयॉर्क में बस गई हैं। जी हां, 'द ट्रेटर्स सीजन 1', 'लॉक अप सीजन 2' का हिस्‍सा…
 19 August 2026
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई…
 19 August 2026
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने खुद को गर्व से 'अंधभक्त' बताकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने…
 19 August 2026
अमिताभ बच्चन के शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' के हालिया एपिसोड में जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे, शॉट पुट पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पैरा पावरलिफ्टर झंडू…
 19 August 2026
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने झारखंड में भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने रविवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम…
 18 August 2026
तेलुगु सिनेमा के अभिनेता और फिल्म निर्माता बंदला गणेश की बेटी जननी बंदला ने 16 अगस्त को हैदराबाद में सूर्या तेजा चिलुकुरी से शादी की। एक्टर शादी के दौरान काफी…
 18 August 2026
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और पत्नी सुनीता अहूजा आजकल शादीशुदा जिंदगी में चल रही अनबन के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल में वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा…
 18 August 2026
दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बेटी सोनाक्षी सिन्हा की राजनीति में एंट्री को लेकर बात की और साथ ही BJP-IT सेल पर उनकी बेटी को…
 18 August 2026
'गदर 2' की रिलीज से पहले सनी देओल के करियर में एक ऐसा दौर भी आया था, जब उन्हें प्रोफेशनल के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बतौर निर्माता…
Advt.