Select Date:

केरलम मिनी कूपर हादसे के बाद बोला ड्राइवर-पापा संभाल लेंगे:3 स्टूडेंट्स की मौत; बर्थडे पर मिली थी लग्जरी कार, 200km की स्पीड से चलाता था

Updated on 12-10-2026 12:48 PM

केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद जब उन्होंने आरोपी कार चालक सुहैल सजीव को रोका तो उसने कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे।

कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी इलाके में रविवार रात मिनी कूपर कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 साल के इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है।

पुलिस ने सुहैल को गिरफ्तार किया है और उसके तीन साथियों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, सुहैल शराब के नशे में था। ये लग्जरी कार उसकी मां ने जन्मदिन पर दी थी। उसके 200kmph से ज्यादा की रफ्तार से कार चलाने के वीडियो भी सामने आए हैं।

सुहैल और उसके तीनों दोस्त नशे में थे

पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कार में सुहैल के अलावा निनव, अमीर और जोएल भी मौजूद थे। सुहैल और निनव ने एर्नाकुलम के एक बार में शराब पी थी। बाद में अमीर और जोएल भी उनके साथ शामिल हो गए। दोनों एयरपोर्ट पर अपने दोस्त को लेने पहुंचे थे, लेकिन फ्लाइट में देरी होने के कारण वे सुहैल के साथ मिनी कूपर में तेज रफ्तार से घूमने निकल गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार दो लोग मौके से भाग गए थे। उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से अलप्पुझा से हिरासत में लिया गया। मामले में सुहैल मुख्य आरोपी है, जबकि निनव, अमीर और जोएल पर अपराध में मदद करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

चश्मदीद सलीम ने बताया कि हादसे के समय वे घटनास्थल के पास खड़े थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क पर तीन लोगों को घायल हालत में पड़ा देखा। कुछ देर बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

हालांकि, तब तक तीनों छात्र हिल-डुल नहीं रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सलीम के मुताबिक, हादसे के बाद लोगों ने कार को रोक लिया। इस दौरान ड्राइवर और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के समय उसके शराब के नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

केरलम के त्रिशूर में एक बाइक सवार परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी 35 वर्षीय मुनीर, उनकी 25 वर्षीय पत्नी सफना और उनके बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार के लिए रविवार को एक कमेटी बनाई। इसमें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सदस्य सचिव बनाया…
 12 October 2026
दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाला मौसमी सिस्टम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना…
 12 October 2026
केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद…
 12 October 2026
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से हिरासत के दौरान का पूरा वीडियो जारी करने को कहा है। दीपके बोले- अगर हिम्मत है तो पूरा वीडियो दिखाओ, ताकि…
 12 October 2026
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की महासभा की छठी समिति (कानूनी मामले) की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के उस दावे और बयानबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसमें उसने कानून…
 12 October 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ( NHRC ) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब संवैधानिक अधिकारों…
 10 October 2026
अगले चार साल में सिलीगुड़ी कॉरिडोर को देश का सबसे सुरक्षित सैन्य रास्ता बनाने की तैयारी है। जून 2017 में हुए डोकलाम विवाद के बाद केंद्र सरकार ने चिकन नेक…
 10 October 2026
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट दिल्ली के जंतर मंतर पर अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है।…
 10 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने से पहले लगभग दो साल तक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे जस्टिस शील नागू ने शुक्रवार को पंजाब सरकार…
Advt.