Select Date:

CJI सूर्यकांत बोले-'जब संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हो, तो अदालतों को दखल देना चाहिए', सिस्टम की कमियों को पहचानें

Updated on 12-10-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ( NHRC ) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हो, तो अदालतों को दखल देना चाहिए। मानवाधिकार आयोगों को शिकायतों की जांच करनी चाहिए, सिस्टम की कमियों की पहचान करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन मुद्दों पर आम तौर पर ध्यान नहीं जाता, उन पर संस्थागत स्तर पर ध्यान दिया जाए।

चीफ जस्टिस ने एनएचआरसी के कार्यों की सराहना की

उन्होंने स्पष्ट किया कि मानवाधिकार कोई अमूर्त अवधारणा नहीं हैं, बल्कि ये स्वास्थ्य, भोजन, आश्रय, आजीविका और एक स्वच्छ पर्यावरण तक पहुंच से जुड़े हैं। उन्होंने एनएचआरसी के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि आयोग ने पिछले 33 वर्षों में 24 लाख से अधिक मामलों का पंजीकरण किया और 98 फीसदी से अधिक की दर से 23 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा किया है। साथ ही, उन्होंने 'एनएचआरसी इंडिया' मोबाइल ऐप की शुरुआत का भी जिक्र किया, जिससे नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज करना और ट्रैक करना आसान होगा।

मानवाधिकार आयोग संविधान के वादों का संरक्षक

मानवाधिकार आयोग को संविधान के वादों का संरक्षक बताते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों तक पहुंचने में इसकी भूमिका बहुत अहम है, जिन्हें अदालतों तक पहुंचने में मुश्किल होती है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान एक वादा है, तो आयोग उसके संरक्षकों में से एक है। यह वहां तक पहुंचता है जहां अदालत आसानी से नहीं पहुंच सकती; यह उनकी बात सुनता है जो आसानी से अपनी बात नहीं कह पाते, और यह बिना किसी के कहे खुद भी कार्रवाई कर सकता है। CJI ने हाशिए पर रहने वाले समुदायों, विचाराधीन कैदियों, प्रवासी मजदूरों, बुज़ुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने के महत्व पर भी जोर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार के लिए रविवार को एक कमेटी बनाई। इसमें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सदस्य सचिव बनाया…
 12 October 2026
दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाला मौसमी सिस्टम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना…
 12 October 2026
केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद…
 12 October 2026
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से हिरासत के दौरान का पूरा वीडियो जारी करने को कहा है। दीपके बोले- अगर हिम्मत है तो पूरा वीडियो दिखाओ, ताकि…
 12 October 2026
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की महासभा की छठी समिति (कानूनी मामले) की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के उस दावे और बयानबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसमें उसने कानून…
 12 October 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ( NHRC ) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब संवैधानिक अधिकारों…
 10 October 2026
अगले चार साल में सिलीगुड़ी कॉरिडोर को देश का सबसे सुरक्षित सैन्य रास्ता बनाने की तैयारी है। जून 2017 में हुए डोकलाम विवाद के बाद केंद्र सरकार ने चिकन नेक…
 10 October 2026
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट दिल्ली के जंतर मंतर पर अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है।…
 10 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने से पहले लगभग दो साल तक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे जस्टिस शील नागू ने शुक्रवार को पंजाब सरकार…
Advt.