Select Date:

जागेश्वर धाम उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित एक बेहद प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर समूह है ..

Updated on 25-06-2026 01:43 PM
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से 35 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र जागेश्वर धाम के प्राचीन मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस क्षेत्र को सदियों से आध्यात्मिक जीवंतता प्रदान कर रहे हैं। यहां लगभग 250 मंदिर हैं जिनमें से एक ही स्थान पर छोटे-बडे 224 मंदिर स्थित हैं। 

उत्तर भारत में गुप्त साम्राज्य के दौरान हिमालय की पहाडियों के कुमाऊं क्षेत्र में कत्यूरीराजा थे। जागेश्वर मंदिरों का निर्माण भी उसी काल में हुआ। इसी कारण मंदिरों में गुप्त साम्राज्य की झलक भी दिखलाई पडती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अनुसार इन मंदिरों के निर्माण की अवधि को तीन कालों में बांटा गया है। कत्यरीकाल, उत्तर कत्यूरीकाल एवं चंद्र काल। 

बर्फानी आंचल पर बसे हुए कुमाऊं के इन साहसी राजाओं ने अपनी अनूठी कृतियों से देवदार के घने जंगल के मध्य बसे जागेश्वर में ही नहीं वरन् पूरे अल्मोडा जिले में चार सौ से अधिक मंदिरों का निर्माण किया जिसमें से जागेश्वर में ही लगभग 250 छोटे-बडे मंदिर हैं। मंदिरों का निर्माण लकडी तथा सीमेंट की जगह पत्थर की बडी-बडी shilaon से किया गया है। दरवाजों की चौखटें देवी देवताओं की प्रतिमाओं से अलंकृत हैं। मंदिरों के निर्माण में तांबे की चादरों और देवदार की लकडी का भी प्रयोग किया गया है।  प्रमुख मंदिरमृत्युंजय मंदिर: यह इस पूरे समूह का सबसे प्राचीन मंदिर है।दंडेश्वर मंदिर: यह समूह का सबसे बड़ा मंदिर है।

जागेश्वर मंदिर : 
मुख्य मंदिर में शिवलिंग दो भागों में विभाजित है, जिसमें बड़े भाग में शिव और छोटे भाग में माता पार्वती विराजमान हैं। 

जागेश्वर को पुराणों में हाटकेश्वर और भू-राजस्व लेखा में पट्टी पारूण के नाम से जाना जाता है। पतित पावन जटागंगा के तट पर समुद्रतल से लगभग 6200 फुट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र जागेश्वर की नैसर्गिक सुंदरता अतुलनीय है। कुदरत ने इस स्थल पर अपने अनमोल खजाने से खूबसूरती जी भर कर लुटाई है। लोक विश्वास और लिंग पुराण के अनुसार जागेश्वर संसार के पालनहार भगवान विष्णु द्वारा स्थापित बारह ज्योतिर्लिगोंमें से एक है। 

पुराणों के अनुसार शिवजी तथा सप्तऋषियों ने यहां तपस्या की थी। कहा जाता है कि प्राचीन समय में जागेश्वर मंदिर में मांगी गई मन्नतें उसी रूप में स्वीकार हो जाती थीं जिसका भारी दुरुपयोग हो रहा था। आठवीं सदी में आदि शंकराचार्य जागेश्वर आए और उन्होंने महामृत्युंजय में स्थापित शिवलिंग को कीलित करके इस दुरुपयोग को रोकने की व्यवस्था की। शंकराचार्य जी द्वारा कीलित किए जाने के बाद से अब यहां दूसरों के लिए बुरी कामना करने वालों की मनोकामनाएं पूरी नहीं होती केवल यज्ञ एवं अनुष्ठान से मंगलकारी मनोकामनाएं ही पूरी हो सकती हैं।
 नैनीताल से दूरी और यात्रा
  • दूरी: जागेश्वर धाम, नैनीताल से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 100-101 किलोमीटर दूर स्थित है। 
  • यात्रा मार्ग: नैनीताल से जागेश्वर जाने के लिए अल्मोड़ा मुख्य शहर से होकर जाना पड़ता है। नैनीताल से यहाँ पहुँचने में करीब 3 से 3.5 घंटे का समय लगता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से 35 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र जागेश्वर धाम के प्राचीन मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस क्षेत्र को सदियों से आध्यात्मिक जीवंतता प्रदान कर रहे हैं। यहां…
 25 June 2026
उत्तराखंड जिसे देवों की भूमि देवभूमि कहा जाता है, जिसके कण-कण में देवता निवास करते है। यहाँ की पावन भूमि और प्रकृति प्रेम यहाँ की विशेषता है। देवों के देव…
 24 June 2026
काकरीघाट, कैंची धाम, भूमियाधार, और हनुमान गढ़ी , उत्तराखंड के नैनीताल और अल्मोड़ा की सुरम्य पहाड़ियों में स्थित हैं ये सभी आश्रम आध्यात्मिकता, शांति और बजरंगबली की कृपा के प्रमुख केंद्र…
 24 June 2026
श्री माँ नैना ( नयना ) देवी मंदिर उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ मंडल के नैनीताल जिले के मल्लीताल में नैनीझील के उत्तरी किनारे में स्थित हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहाँ…
 24 June 2026
नैनीताल में पाषाण मंदिर स्थित है, जिसके बारे में माना जाता है कि यहां जाने मात्र से ही स्किन से जुड़ी और हकलेपन की हर समस्या दूर हो जाती है। जानिए…
 26 February 2026
पवित्र शहर और डेस्टिनेशन पॉइंट अमरकंटक :अमरकंटक शहर मध्य प्रदेश के नए बने अनूपपुर ज़िले में है। यह मैकाल पहाड़ों की रेंज पर बसा है, जो विंध्याचल और सतपुड़ा पहाड़ों…
 26 February 2026
अमरेश्वर महादेव मंदिर अमरकंटक, मध्य प्रदेश में स्थित एक प्राचीन और पवित्र शिव मंदिर है, जो लगभग 11 फीट ऊंचे और 51 टन वजनी विशाल शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है। यह…
 26 February 2026
श्री ज्‍वालेश्‍वर महादेव मंदिर, अमरकंटक से 8 किलोमीटर दूर शहडोल रोड एवं छत्तीसगढ़ बोर्डर पर स्थित है, यह खूबसूरत मंदिर भगवान शिव का समर्पित है, विन्‍ध्‍य वैभव के अनुसार भगवान…
 25 November 2025
गड़चिरोली जिले में भी कुछ तिर्थस्थल, पर्यटनस्थल प्रसिद्ध है. गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील में विदर्भ की काशी मार्कंडादेव में पुरातन शिवमंदिर है. वैसे तो वैनगंगा नदी दक्षिण वाहिनी है. किंतु…
Advt.