इजरायल भारत का जिगरी दोस्त फिर क्यों नहीं करता साझा सैन्य अभ्यास, मजबूत रक्षा संबंधों के बाद भी बना रहे दूरी?
Updated on
08-09-2026 01:23 PM
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान ने अपने घातक F-2 लड़ाकू विमान को भेज भी दिया है। इसके अलावा इसमें अमेरिका अपने एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट को भेजने वाला है।
भारत नियमित रूप से कई देशों के साथ बड़े द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास करता है। जैसे अमेरिका के साथ 'युद्ध अभ्यास' और 'वज्र प्रहार', फ्रांस के साथ'वरुण', 'शक्ति' और 'गरुड़', जापान के साथ 'वीर गार्डियन', नेपाल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मंगोलिया और रूस के साथ भी अलग अलग युद्धाभ्यास शामिल हैं।
लेकिन भारत के प्रमुख सुरक्षा और रक्षा साझेदारों में से एक इजरायल उन देशों की सूची में लगातार शामिल नहीं है जिनके साथ भारत संयुक्त सैन्य अभ्यास करता है। ये काफी हैरान करने वाला है क्योंकि दोनों देश रणनीतिक साझेदार हैं और इजरायल भारत को हथियार बेचने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसके अलावा इजरायल भारी मात्रा में भारत से हथियार खरीदता भी है। सिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 और 2025 के बीच रूस और फ्रांस के बाद इजरायल ने भारत के हथियार आयात का 15% हिस्सा सप्लाई किया था।
भारत और इजरायल संयुक्त युद्धाभ्यास का तंत्र नहीं
ऐसा नहीं है कि भारत और इजरायल के बीच कभी संयुक्त सैन्य अभ्यास नहीं हुए हैं। 2009 में भारतीय नौसेना के INS ब्रह्मपुत्र (जो इजरायली बराक मिसाइलों से लैस गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट है) उसने हाइफा का चार दिन का सद्भावना दौरा किया था। वहां पहुंचने पर इसने इजरायली नौसेना के साथ PASSEX (पासिंग एक्सरसाइज) किया। 2017 और 2021 में भारतीय वायु सेना (IAF) ने इजरायल की तरफ से आयोजित 'एक्सरसाइज ब्लू फ्लैग' में हिस्सा लिया था।
2017 में IAF ने एक C-130J सुपर हरक्यूलिस और 45 सदस्यों का दल जिसमें गरुड़ कमांडो भी शामिल थे उन्हें इजरायल भेजा था और कॉम्बैट सर्च-एंड-रेस्क्यू, दुश्मन के इलाके में कर्मियों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित निकालने और विपरीत परिस्थितियों वाले इलाके में जीवित रहने जैसे संयुक्त अभ्यास किए थे। 2021 में IAF ने मिराज 2000 लड़ाकू विमान भेजे। इसके अलावा 2017 में भारतीय नौसेना ने इजरायली नौसेना के साथ एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया था। लेकिन ये अभ्यास बहुत कम समय के लिए और सांकेतिक ही हुए हैं।
दोनों देशों ने अभी तक नियमित द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का कोई सिस्टम नहीं बनाया है। हालांकि इससे ऐसा नहीं है कि ये कोई कमजोर रिश्ते की निशानी है लेकिन इजरायल के भारत के बड़े सैन्य अभ्यासों में शामिल न होने के पीछे रणनीतिक पसंद, भू-राजनीतिक संवेदनशीलता और ऑपरेशन से जुड़े अंतर जैसे कई सोच-समझकर लिए गए फैसले हैं।
भारत-इजरायल के बड़े सैन्य अभ्यासों से दूर रहने का असली सच
इसके पीछे जियो पॉलिटिकल वजहें हैं। अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद से ही वहां की सेना लगातार युद्ध की स्थिति में है। जो भी थोड़े बहुत युद्धाभ्यास हुए हैं वो 2023 से पहले के ही हैं। इजरायली सेना लगातार युद्ध कर रही है। अक्टूबर 2023 की घटनाओं के बाद से IDF गाजा, लेबनान, सीरिया, यमन और ईरान से जुड़े कई मोर्चों पर सक्रिय क्षेत्रीय संघर्षों में पूरी तरह से व्यस्त है। इसीलिए उनके पास फिलहाल युद्धाभ्यास के लिए समय और संसाधन नहीं हैं।
भारत ने अब तक की सबसे बड़ी मल्टीलेटरल हवाई युद्धाभ्यास 'एक्सरसाइज तरंग शक्ति' में इजरायल और रूस दोनों को बुलाया गया था लेकिन वे अपने चल रहे युद्धों के कारण इसमें शामिल नहीं हो सके। हालांकि पिछले दशक में भारत और इजरायल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी थी लेकिन फ्रांस, रूस और अमेरिका जैसे देशों के साथ भारत के अभ्यासों की तुलना में इनका दायरा अभी भी सीमित है। अक्टूबर 2023 के बाद युद्धाभ्यास करीब करीब बंद हैं।
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…