हमारे संबंधों पर असर नहीं: शमा
शमा ओबेद ने इस बात को खारिज कर दिया कि शेख हसीना की वापसी का मुद्दा भारत-बांग्लादेश के संबंधों में रुकावट डालेगा। उन्होंने कहा कि संबंध अपनी जगह बने रहेंगे। दो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध कई तरह के होते हैं। ऐसे में हम निश्चित रूप से अपने संबंध बनाए रखेंगे। हमारा आदान-प्रदान जारी रहेगा।BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) एकेएम शम्सुल इस्लाम की दिल्ली यात्रा का जिक्र शमा ओबेद ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे रक्षा सलाहकार BIMSTEC बैठक के लिए जा रहे हैं। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।









