जरदारी ने भारत पर लगाया कब्जा करने का आरोप
वहीं, पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, आज 95वें कश्मीर शहीद दिवस पर मैं उन 22 कश्मीरी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान के लोग 1931 के शहीदों के बलिदान को याद करने में अपने कश्मीरी भाइयों के साथ शामिल हैं। इसके बाद जरदारी ने भारत के खिलाफ जहर उगला और जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की मौजूदगी का रोना रोया।उन्होंने कहा 9 लाख भारतीय सशस्त्र बल कब्जा जारी रखते हुए कश्मीरियों को बंधक बनाए हुए हैं। जरदारी के बयान में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के भारत सरकार के ऐतिहासिक फैसले को लेकर तिलमिलाहट भी दिखाई दी। उन्होंने इसे कश्मीरी लोगों की पहचान छीनने और उन्हें अल्पसंख्यक में बदलने का प्रयास बताया।









