Select Date:

रविशंकर नगर कम्युनिटी हॉल में पहली बार दस्तकारी हाट का शुभारम्भ

Updated on 24-10-2026 08:39 PM

भोपाल, 24 अक्टूबर 2026 ; दस्तकारी हाट, भारत की सबसे बड़ी हैंडलूम और सिल्क प्रदर्शनी,  भोपाल में आपके पसंदीदा स्थान पर पहली बार आयोजित होने जा रही है। भारत के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों के बुनकरों और विधवा महिलाओं की मदद के मकसद से शुरू की गई 'दस्तकारी हाट', हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों परिवारों की आजीविका का लगातार मजबूत सहारा बनी हुई है। यह संस्था पूरे देश में इसी तरह के आयोजनों का संचालन करती है।

बनारस के घाटों से लेकर बिहार के गांवों तक, बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक, असम के पहाड़ों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तान तक ये बुनकर एक ही छत के नीचे 20 से भी अधिक किस्मों की सिल्क लेकर आ रहे हैं। बनारसी, कोसा, जामदानी, भागलपुरी, जयपुरी और असमिया सिल्क इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण हैं। यहाँ 15 से अधिक राज्यों के लगभग 85 स्टॉल लगाए गए हैं।

इस प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और देश के सुदूर क्षेत्रों जैसे असम, मेघालय और तमिलनाडु से पारंपरिक शिल्पी और कारीगर हिस्सा ले रहे हैं।

ऑर्गनाइज़र समीन ने बताया यह दस्तकारी हाट प्रदर्शनी के माध्यम से बुनकरों और शिल्पकारों की सहायता के हमारे संकल्प के तहत, इस आयोजन से होने वाली पूरी आय सीधे बुनकर परिवारों तक पहुंचाई जाती है।

यह आयोजन रविशंकर नगर कम्युनिटी हॉल, चार इमली, भोपाल में 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक (केवल 6 दिनों के लिए), सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। भारतीय हथकरघा कला को सहेजने और उसे बढ़ावा देने के लिए इस प्रदर्शनी में ज़रूर पधारें। भारतीय बुनाई को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से 60% तक की विशेष छूट दी जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
भोपाल, 24 अक्टूबर 2026 ; दस्तकारी हाट, भारत की सबसे बड़ी हैंडलूम और सिल्क प्रदर्शनी,  भोपाल में आपके पसंदीदा स्थान पर पहली बार आयोजित होने जा रही है। भारत के…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 22 October 2026
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से मध्यप्रदेश में खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार (22 अक्टूबर 2026 को) चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया।…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
Advt.