Select Date:

आरा में नवजात बेटी को ट्रेन में छोड़ भाग गई मां, कलियुग में यात्री बने बच्ची के लिए 'देवदूत'

Updated on 24-09-2026 01:51 PM
आरा: कहा जाता है मां की ममता दुनिया का सबसे अटूट रिश्ता है, लेकिन इस घटना ने मां की ममता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल एक नवजात बच्ची जन्म के बाद मां की गोद में मिलने के बजाय वह बच्ची एक पैसेंजर ट्रेन की सीट पर मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ट्रेन में यात्री आश्चर्यचकित रह गए। यात्रियों ने फौरन इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दिया। जिसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन से जुड़े कर्मचारी पहुंचकर मासूम बच्ची को अपने साथ ले गए। पूरा मामला बिहार के आरा स्टेशन का है।

आरा में नवजात बच्ची को छोड़ गई मां

जहां सुबह सात बजे आरा पटना पैसेंजर ट्रेन में यात्री तब चौंक गए, जब उनकी बोगी में एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद यात्री उस जगह पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि ट्रेन की सीट पर एक नवजात बच्ची लावारिस पड़ी है और रो रही है। ये देख वहां मौजूद सारे यात्री सन्न रह गए।



यात्रियों ने ही पुलिस को खबर दी

यात्रियों के अनुसार जैसे वो ट्रेन में चढ़े, बच्ची सीट पर अकेली मिली और वो रोए जा रही थी। जिसके बाद यात्रियों ने बच्ची की मां को ढूंढा लेकिन उसके आस पास कोई परिजन नहीं मिलने के बाद यात्रियों ने इसकी सूचना बाल संरक्षण इकाई भोजपुर को दिया गया। जिसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन से जुड़े कर्मचारी आरा स्टेशन पहुंचे और बच्ची को ससुरक्षित अपने साथ ले आए।

चाइल्ड हेल्पलाइन वाले बच्ची को ले गए

वहीं इस घटना ने कलयुगी मां पर कई सवाल खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि आरा से चलकर पटना जाने वाली यह पैसेंजर ट्रेन आरा से ही शुरू होती है और 7 बजकर 5 मिनट में आरा से खुलकर पटना के लिए रवाना होती है, इससे पहले यह ट्रेन आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर लगी रहती है। इसी बात का फायदा उठाकर परिजनों ने इस नवजात बच्ची को ट्रेन की सीट पर छोड़कर फरार हो गये। वहीं बच्ची मिलने की घटना ने एक बार फिर से कई सवाल खड़ा कर दिया है साथ ही आरा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर भी कई सवाल उठने लगे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
पुरी : ओडिशा के मलकानगिरी में चक्रवात 'अर्नब' ने तबाही मचाई है। लगातार बारिश से ओडिशा का मलकानगिरी जिला पानी में डूब चुका है। बारिश के साथ तेज हवाओं के…
 24 September 2026
झज्जर: हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला आज अपनी कंबोडियन पार्टनर मेटाचान से शादी करने जा रहा। कोर्ट से मिली 12 घंटे की कस्टडी पैरोल के तहत उसे सुबह…
 24 September 2026
आरा: कहा जाता है मां की ममता दुनिया का सबसे अटूट रिश्ता है, लेकिन इस घटना ने मां की ममता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल एक नवजात…
 24 September 2026
खंडवा: 17 सितंबर से प्रदेश में लागू हुई 'स्वामित्व भू-अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026' का उद्देश्य ग्रामीण आबादी के पात्र परिवारों को निशुल्क आवासीय भू-अधिकार और रजिस्ट्री दिलाना है। हालांकि,…
 24 September 2026
कोलकाता : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित 'अडानी आरोग्य मंदिर' में 4,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश का ऐलान किया। यह एक हेल्थकेयर…
 24 September 2026
जमशेदपुरः झारखंड में जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक शाखा में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैंक…
 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
Advt.