जमशेदपुर में गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार
Updated on
24-09-2026 01:47 PM
जमशेदपुरः झारखंड में जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक शाखा में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद करीब पांच हथियारबंद अपराधी बैंक के अंदर घुस गए और कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही मौके से फरार
जानकारी के अनुसार अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को धमकाते हुए नकदी और बैंक में रखे सोने के जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाश करीब 50 लाख रुपये नकद के साथ भारी मात्रा में सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पैदल ही मौके से निकल गए। घटना के बाद बैंक कर्मियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बंदूक की नोक पर बैंक कर्मी और ग्राहकों को बनाया बंधक
पुलिस के मुताबिक, पांच की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बंदूक की नोक पर बैंक कर्मी और ग्राहकों को बंधक बना लिया। जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में 42 लाख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात के लूटे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, बैंक से कितनी नकदी और कितना सोना लूटा गया है, इसका अभी आधिकारिक आकलन नहीं हो पाया है।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पहचान की कोशिश
मामले की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस के साथ-साथ पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। बैंक परिसर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान
पुलिस ने बैंक कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल लूट की गई राशि और जेवरात के वास्तविक मूल्य का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
पुरी : ओडिशा के मलकानगिरी में चक्रवात 'अर्नब' ने तबाही मचाई है। लगातार बारिश से ओडिशा का मलकानगिरी जिला पानी में डूब चुका है। बारिश के साथ तेज हवाओं के…
झज्जर: हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला आज अपनी कंबोडियन पार्टनर मेटाचान से शादी करने जा रहा। कोर्ट से मिली 12 घंटे की कस्टडी पैरोल के तहत उसे सुबह…
खंडवा: 17 सितंबर से प्रदेश में लागू हुई 'स्वामित्व भू-अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026' का उद्देश्य ग्रामीण आबादी के पात्र परिवारों को निशुल्क आवासीय भू-अधिकार और रजिस्ट्री दिलाना है। हालांकि,…
कोलकाता : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित 'अडानी आरोग्य मंदिर' में 4,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश का ऐलान किया। यह एक हेल्थकेयर…
जमशेदपुरः झारखंड में जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक शाखा में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैंक…
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…