आर्किटेक्ट बनने के चक्कर में रहते, तो रतन टाटा को आज कौन जानता… पढ़िए सफल बिजनेसमैन की असफल लव स्टोरी

Updated on 13-09-2024 06:36 PM
नई दिल्ली । मशहूर उद्योगपति रतन टाटा आज भी करोड़ों लोगों की प्रेरणा हैं। न केवल उनकी सफलता के किस्से आज भी चर्चा के केंद्र में होते हैं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी पर भी लोगों का खास ध्यान होता है।

बहुत कम लोगों को पता है कि एक उद्योगपति परिवार में जन्म लेने के बाद भी रतन टाटा का पहला प्यार बिजनेस नहीं था। बल्कि वे एक आर्किटेक्ट बनना चाहते थे। उन्होंने कई मौकों पर इसे अपना ड्रीम जॉब भी बताया।


फिर रतन टाटा ने अपने पिता नवल टाटा की इच्छा का मान रखते हुए इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। वर्ष 1959 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय से डिग्री लेने के बाद इंटर्नशिप के लिए टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट आए।


इसके साथ ही उद्योग जगत में उनका पदार्पण हुआ। हालांकि, उन्होंने लंबा अनुभव भी हासिल किया। इंटर्नशिप के बाद 1961 में टाटा समूह में शामिल हुए। शुरुआत में टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर लाइमस्टोन को हटाने और भट्टी को हैंडल करने का काम सीखा। लगभग 30 तक तक विभिन्न पोस्‍ट पर रहने के बाद 1991 में टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला और 21 सालों तक टाटा समूह का नेतृत्‍व किया।


रतन टाटा की लव स्टोरी

  • रतन टाटा एक सफल उद्योगपति तो बन गए, लेकिन प्यार में उनको सफलता नहीं मिला।
  • रतन टाटा जब अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे थे, तब एक लड़की से प्यार हो गया था।
  • रतन टाटा चाहते थे कि वो विदेशी युवती उनके साथ भारत चले, शादी करें और वहीं बस जाए।
  • हालांकि ऐसा न हो सका। युवती भारत आने के लिए तैयार नहीं हुई। फिर रिश्ता टूट गया।
  • कुछ लोग 1962 के इंडो-चाइना वॉर के भी रतना टाटा की प्यार में नाकामी को जिम्मेदार ठहराते हैं।

  • टाटा समूह में हो चुकी नई पीढ़ी की एंट्री

    टाटा समूह में आजकल एक नाम की जबरदस्त चर्चा है। वह है - माया टाटा। 34 वर्षीय माया भारत के सबसे बड़े व्यापारिक समूहों में से एक, टाटा समूह में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में उभर रही हैं।


  • माया टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा की सौतेली भतीजी हैं। माया रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा और दिवंगत साइरस मिस्त्री की बहन आलू मिस्त्री की बेटी हैं, जिन्होंने कभी टाटा समूह का नेतृत्व किया था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
 इंदौर।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (बुधवार) दिल्ली में एनपीएस वात्सल्स योजना की शुरुआत की। इसी के साथ यह स्कीम देशभर में शुरू हो गई है। वित्तमंत्री ने…
 19 September 2024
अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने एक पवित्र मिठाई यानी विश्व प्रसिद्ध…
 19 September 2024
 नई दिल्ली। आगरा-दिल्ली डाउन रेल रूट पर बुधवार रात हादसा हो गया। यहां कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे डिरेल हो गए। इनमें पांच डिब्बे अप रूट पर गिर गए। इससे…
 19 September 2024
 इंदौर।  भारत सरकार ने किसानों को बेहतर मूल्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने के लिए पीएम आशा योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation One Election) के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव…
 19 September 2024
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखी है। नड्डा की यह चिट्ठी एक तरह से खरगे के पीएम मोदी को…
 18 September 2024
नई दिल्ली: चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिंका’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन…
 18 September 2024
नई दिल्ली: देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति…
 17 September 2024
महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते…
Advt.