'पहले प्यार का नाटक, फिर धर्मांतरण और मांस खिलाने का दबाव': भोपाल में ब्यूटीशियन से धोखाधड़ी और दरिंदगी, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Updated on
20-08-2026 02:40 PM
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने महिला पर धर्मांतरण और जबरन मांस खिलाने का भी प्रयास किया।आरोपी युवक ने एक बार फिर महिला को धमकाकर पिपलानी स्थित एक होटल में मिलने बुलाया था, जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजगढ़ निवासी आदिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
पुलिस के अनुसार महिला ब्यूटीशियन है और पति से उसका विवाद चल रहा है। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान आदिल से हुई। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
महिला ने आरोप लगाया कि आदिल ने शादी करने का भरोसा देकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।
धर्म बदलने का बनाया दबाव
महिला ने बताया कि आरोपी उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाता था। महिला ने मांस खाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। दो दिन पहले महिला और आदिल को एक कमरे में मिलने की सूचना पर कुछ हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। वहां विवाद और हंगामा होने लगा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। महिला के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…