अंत्येष्टि में जा रहे थे भोपाल सांसद आलोक शर्मा, 2 घंटे जाम में फंसे; फोन कर कलेक्टर-सीपी को मौके पर बुलाया
Updated on
20-08-2026 02:40 PM
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद आलोक शर्मा खुद इस अव्यवस्था में फंस गए तो उन्होंने मौके से ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
सांसद के जाम में फंसने के बाद अधिकारियों का अमला मौके पर पहुंचा और पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े आटो, वाहन, गुमठियां और अस्थायी दुकानें यातायात में बड़ी बाधा बनती मिलीं।
दो किमी में दो घंटे का जाम
सांसद शर्मा ने अधिकारियों के सामने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब एक सांसद को केवल दो किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब दो घंटे लग रहे हैं, तो आम नागरिकों को कितनी परेशानी होती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
उन्होंने तत्काल अवैध रूप से खड़े आटो और वाहनों को व्यवस्थित कराने, अतिक्रमण हटाने और यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए।
सांसद ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से भी चर्चा की। इसके अलावा पुलिस आयुक्त संजय कुमार से फोन पर बात कर पुलिस अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजने को कहा। कुछ ही देर में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अंतिम यात्रा के रास्ते में अव्यवस्था पर सवाल
आलोक शर्मा ने कहा कि छोला विश्रामघाट ऐसा स्थान है, जहां लोग दुख और संवेदना की स्थिति में अपने परिजनों की अंतिम यात्रा में पहुंचते हैं। ऐसे मार्ग पर जाम और अतिक्रमण की स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग की यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता से दुरुस्त कर स्थायी समाधान तैयार किया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…