Select Date:

ईरानी हमले का डर, ट्रंप ने कैटरिंग गाड़ी में छिपकर बदला था प्लेन, तुर्की से सीक्रेट तरीके से निकाले गए थे बाहर

Updated on 11-08-2026 01:15 PM
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने ईरान से गंभीर खतरे की विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद यह स्पेशल सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाया था। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में इस खुफिया ऑपरेशन की जानकारी दी है।

कैटरिंग गाड़ी में छिपकर बदला प्लेन

इस खास ऑपरेशन में ट्रंप ने पहले सबके सामने एयर फोर्स वन में कदम रखा था, लेकिन फिर उन्हें कैटरिंग गाड़ी में छिपाकर एक तीसरे विमान में ले जाया गया, जो अमेरिकी सेना का था। हालांकि, एयर फोर्स वन में यात्रा कर रहे पत्रकारों को यही लगता रहा कि वे राष्ट्रपति के साथ यात्रा कर रहे हैं।
ट्रंप जुलाई की शुरुआत में नाटो शिखर सम्मेलन के लिए अंकारा पहुंचे थे। इस यात्रा के लिए उन्होंने कतर से मिले नए और मॉडर्न बोइंग विमान का इस्तेमाल किया था, जो राष्ट्रपति के तौर पर इस प्लेन से पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा थी। तुर्की से ट्रंप को ब्रिटेन जाना था, लेकिन इसी दौरान अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को राष्ट्रपति के विमान पर ईरान से खतरे की सूचना मिली।

पुराने एयर फोर्स वन से जाने का फैसला

इसके बाद राष्ट्रपति को सीक्रेट तरीके से तुर्की से बाहर ले जाने की योजना पर काम शुरू हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति का पहले इस्तेमाल किया हुआ एयर फोर्स वन विमान भी मौजूद था। ट्रंप ने घोषणा की कि वे कतर से मिले नए विमान की जगह पुराने एयर फोर्स वन जेट से जाएंगे। इस दौरान कतर से मिला विमान ब्रिटेन में अमेरिकी मिलिट्री बेस भेज दिया गया।

एयर फोर्स वन से गए ही नहीं ट्रंप

इसके बाद ट्रंप अंकारा में कैमरों के सामने पुराने एयर फोर्स वन विमान में सवार हुए, लेकिन असल में यह दुनिया और खास तौर पर ईरान को धोखा देने के लिए था। ट्रंप इस विमान से कभी तुर्की से बाहर नहीं निकले। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप को विमान के नीचे खड़ी एक कैटरिंग गाड़ी में ले जाया गया। फिर उन्हें कार से एक तीसरे विमान में ले जाया गया।

अमेरिकी अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट ने इस तीसरे विमान की पहचान अमेरिकी वायु सेना के C-32A के तौर पर की। यह बोइंग 757 का मिलिट्री संस्करण है। ट्रंप इसी विमान में चुपके से बैठकर ब्रिटेन गए। यह विमान रात 10:20 बजे लैंड हुआ और उसके कुछ मिनट बाद प्रेस के सदस्यों को लेकर आ रहा एयर फोर्स वन उतरा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.