Select Date:

Drishyam 3 एडवांस बुकिंग: पहले दिन के लिए बिक चुके हैं 2.20 लाख टिकट, अभी 3 दिन बाकी, होगी रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग

Updated on 29-09-2026 12:53 PM
अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत स्‍टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। गांधी जयंती के मौके पर 02 अक्‍टूबर को विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी एक बार फिर से हम सभी के सामने होगी। थिएटर में रिलीज होने से पहले ही इस क्राइम-ड्रामा ने भारतीय बॉक्स ऑफ‍िस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है। फ‍िल्म ने शुरुआती वीकेंड के लिए एडवांस सेल्स में ₹17 करोड़ से अध‍िक की ग्रॉस कमाई कर ली है। बीते शनिवार को देर शाम इसकी प्री-सेल्‍स बुकिंग शुरू हुई थी और मंगलवार सुबह 10 बजे तक, सिर्फ ओपनिंग डे के लिए 2.20 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

डायरेक्‍टर अभ‍िषेक पाठक की फिल्‍म को एडवांस बुकिंग में जैसा रेस्‍पॉन्‍स मिला है, यह घरेलू स्तर पर एक बड़ी ओपनिंग की सुगबुगाहट है। साल 2015 में रिलीज 'दृश्‍यम' और 2022 में आई 'दृश्‍यम 2' के बाद, दर्शकों की दिलचस्‍पी तीसरे पार्ट को लेकर बहुत अध‍िक है। यह एक्‍साइटमेंट तब और बढ़ गई है, जब मेकर्स ने बताया है कि इस बार कहानी मोहनलाल की मलयालम फिल्‍म से अलग होगी। फिल्‍म का बजट ₹80+ करोड़ बताया जा रहा है। जबकि ऐसा लग रहा ळै कि फिल्‍म पहले ही दिन देश में अपनी आधी से ज्यादा लागत वसूल लेगी।

'दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' एडवांस बुकि‍ंग

Sacnilk के मुताबिक, 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने पहले वीकेंड तक के लिए एडवांस बुकिंग से ब्‍लॉक सीटों सहित ₹17.07 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। जबकि ब्लॉक सीटें हटा दें तो मंगलवार सुबह तक ₹10.86 करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग हुई है। इसमें भी पहले दिन यानी शुक्रवार, 2 अक्टूबर के लिए अकेले ₹8.81 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई है। अभी मंगलवार, बुधवार औ गुरुवार को भी एडवांस बुकिंग होनी है, ऐसे में यह आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ने वाला है।

राज्यों में महाराष्‍ट्र सबसे आगे

'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' के पहले दिन के लिए जिन राज्यों में सबसे तेजी से एडवांस बुकिंग हो रही है, उसमें महाराष्ट्र अव्‍वल नंबर पर है। शनिवार शाम से मंगलवार सुबह तक, यहां से ₹2.87 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके बाद दिल्ली का नंबर है, जहां से अब तक ₹2.14 करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग हो चुकी है। जबकि तीसरे नंबर पर गुजरात है, जहां से ₹63.75 लाख की ग्रॉस कमाई हुई है।

द‍िल्‍ली-एनसीआर में सबसे तेजी से ब‍िक रही ट‍िकटें

शहरों की बात करें तो अजय देवगन की फिल्‍म के लिए सबसे तेजी से टिकटों की बिक्री नेशनल कैपिटल रीजन यानी दिल्‍ली-NCR) में हो रही है। यहां से ₹2.14 करोड़ की बुकिंग हो चुकी है। इसके बाद मुंबई से ₹1.70 करोड़ और पुणे में ₹78.20 लाख की कमाई हुई।

'दृश्‍यम' और 'दृश्‍यम 2' ने क‍ितनी कमाई की थी

'दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' को ओपनिंग डे पर सुपरहिट फ्रेंचाइजी होने का फायदा मिलेगा। मलयालम फिल्‍म की पहली हिंदी रीमेक 'दृश्यम' (₹67.14 करोड़) ने 2015 में बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन यह लोगों को पसंद आई थी। इसका फायदा 2022 में 'दृश्यम 2' को मिला, जो तारीफ के साथ ही बॉक्‍स ऑफिस पर ₹239.67 करोड़ नेट कमाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

'दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' बॉक्‍स ऑफिस प्रेडिक्‍शन

बुकिंग का यह ट्रेंड फ‍िल्म के पहले दिन के प्रदर्शन के लिए एक जबरदस्‍त संकेत है। मजबूत प्री-सेल्स और 'दृश्यम' फ्रेंचाइज की वैल्यू से पहले दिन बड़ी संख्‍या में स्पॉट बुकिंग भी होगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्‍म को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, ओपनिंग-डे पर कमाई को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ट्रेड एनालिस्‍ट्स मानकर चल रहे हैं कि 'दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' पहले दिन भारत में आसानी से ₹40 करोड़+ की नेट ओपनिंग हासिल कर लेगी। हालांकि, बहुत संभव है कि यह ₹50 करोड़ की नेट ओपनिंग भी कर ले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान कभी एक्टर शाहिद कपूर को डेट करती थीं। साल 2004 से 2007 तक दोनों के इश्‍क के घनघोर चर्चे थे। लेकिन फिर ब्रेकअप हो…
 30 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पर वनदेवी और छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। पहले तीन दिनों में यह…
 30 September 2026
बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की त‍बीयत बिगड़ गई है, वह इस वक्‍त लंदन में हैं और उन्‍हें वहीं एक अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर ऐसे…
 30 September 2026
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा ने देश के माता-पिता के नाम एक बेहद गंभीर और भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्‍होंने बेटों की परवरिश को लेकर सवाल भी उठाए हैं और…
 30 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी ऐतिहासिक ब्‍लॉकबस्‍टर भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म 'हनुमान अंश' 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में न सिर्फ डटी हुई है, बल्‍क‍ि धुआंधार कमाई कर रही है। मंगलवार…
 29 September 2026
'बिग बॉस 20' के घर में जहां काजी तौकीर अपने गाने से रोज लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के साथ कुछ उल्टा…
 29 September 2026
अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत स्‍टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। गांधी जयंती के मौके पर 02 अक्‍टूबर को विजय सलगांवकर…
 29 September 2026
दिग्‍गज एक्‍टर, मार्शल आर्टिस्ट और फिल्‍ममेकर जैकी चैन की मौत की फर्जी खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में कई ऐसे…
 29 September 2026
पंकज त्रिपाठी की फिल्‍म 'ओह माय डॉग' बीते महीने 07 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म भले ही महज ₹4.98 करोड़ की नेट कमाई…
Advt.