Select Date:

दीया मिर्जा की 'लड़कों' की परवरिश पर दो टूक सलाह, राजा बेटा को सिखाएं 'कंसेंट' और 'र‍िजेक्‍शन' का मतलब

Updated on 30-09-2026 01:08 PM
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा ने देश के माता-पिता के नाम एक बेहद गंभीर और भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्‍होंने बेटों की परवरिश को लेकर सवाल भी उठाए हैं और सलाह भी है। दिल्ली-NCR और बिहार में बेटियों के साथ लगातार सामने आईं दुष्‍कर्म और यौन उत्पीड़न की घटनाओं ने जहां देश को झकझोर दिया है, वहीं इन वारदातों ने लड़क‍ियों और महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से बहस छेड़ दी है। 44 साल की एक्‍ट्रेस, जो खुद एक बेटे की मां हैं, उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर पैरेंट्स को दो टूक सलाह दी है। कहा है कि बेटियों पर पाबंदी लगाने से ज्यादा जरूरी है, बेटों को सही-गलत की सीख देना। दीया मिर्जा लिखती हैं कि लड़कों को सहमति (consent), सीमाओं (boundaries), और सबसे जरूरी अस्वीकृति (rejection) को स्वीकार करना सिखाना होगा।

हाल ही 'ऑपरेशन सफेद सागर' में नजर आईं दीया मिर्जा ने मंगलवार को देर शाम यह इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, 'लड़कियों को नुकसान से बचने के लिए बड़ा न करें। ऐसे लड़के पालें जो नुकसान न पहुंचाएं।' इस पोस्ट के साथ उन्‍होंने एक लंबा कैप्‍शन लिखा है, जो अभिभावकों के लिए बड़ी सलाह है।

दीया म‍िर्जा बोलीं- मैं हर अपने बेटे को सम्‍मान, सहानुभूत‍ि स‍िखाती हूं

'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाली दीया मिर्जा लिखती हैं, 'हर एक दिन, मैं अपने बेटे को सभी के प्रति देखभाल, सम्मान, सहानुभूति और दयालुता का महत्व सिखाने की कोशिश करती हूं। इसका मतलब है, उसे यह समझने में मदद करना कि रिजेक्‍शन पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए। किसी की सीमाओं का सम्मान कैसे किया जाए, उन बारीक तरीकों को कैसे पहचाना और उनका सम्मान किया जाए जिनसे कोई व्यक्ति असहजता जाहिर कर सकता है।'

दीया की दो टूक- अटेंशन, अफेक्‍शन या इंटीमेसी के ल‍िए कोई बाध्‍य नहीं

'मिस इंडिया पैसेफिक' रह चुकीं दीया आगे लिखती हैं, 'मैं चाहती हूं कि वह समझे कि सहमति का मतलब सिर्फ 'ना' का न होना नहीं है। बल्कि यह खुशी-खुशी और सहजता से दी गई 'हां' है। कोई भी उसे अपना अटेंशन, अफेक्‍शन या इंटीमेसी देने के लिए बाध्य नहीं है। अस्वीकृति न तो कोई अपमान है और न ही ऐसी चीज, जिसे चुनौती दी जाए, जिस पर मोल-भाव किया जाए या जिसे व्यक्तिगत रूप से लिया जाए। आज हर उस माता-पिता को इसके लिए प्रयास करना चाहिए जो बेटे की परवरिश कर रहे हैं। तभी हम एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं जो हमारी लड़कियों के लिए सुरक्षित, अधिक न्यायपूर्ण और बेहतर हो।'

दीया म‍िर्जा की शादी, तलाक, शादी और बच्‍चे

बेटों की सही परवरिश पर जोर देने वाली दीया मिर्जा खुद एक बेटे की मां हैं। उनका बेटा अव्‍यान आजाद रेखी अब 5 साल का है। दीया ने 15 फरवरी 2021 को मुंबई के बांद्रा में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। दोनों की यह दूसरी शादी है। इसके बाद 14 मई को उनके बेटे अव्यान का जन्‍म हुआ। वह प्री-मैच्‍योर पैदा हुआ था और 2 महीने तक NICU में रहा। वैभव रेखी की पिछली शादी से दीया की एक सौतेली बेटी समायरा रेखी भी है। दीया की पहली शादी 2014 में उनके बिजनस पार्टनर साहिल संघा से हुई थी, जिसके बाद 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

दिल्‍ली-NCR में रेप की घटनाएं, ब‍िहार में यौन उत्‍पीड़न के मामले

लड़कियों की सुरक्षा और बेटों की परवरिश पर दीया मिर्जा यह पोस्ट हाल ही दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की के साथ कथित रेप, स्वरूप नगर में एक नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में एक अन्य नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटनाओं के बाद आया है। बीते दिनों बिहार के जमुई, समस्‍तीपुर और बांका में भी मोरल पुलिसिंग के नाम पर कुछ बेहूदा लड़कों ने लड़कियों का सरेराह यौन उप्‍तीड़न किया।

सुप्रीम कोर्ट ने द‍िल्‍ली पुलिस पर दागे सवाल, मांगा जवाब

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली-एनीसीआर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी सोमवार को हालिया मामलों का स्वतः संज्ञान लिया। अदालत ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है और इस बात पर जोर दिया कि पार्क, बस और सड़कों जैसी सार्वजनिक जगहों को 'ज्यादा जोखिम वाले इलाके' नहीं बनने दिया जा सकता।

दीया मिर्जा की अपकमिंग फिल्‍में और सीरीज

दीया मिर्जा को पिछली बार OTT पर वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में देखा गया था। आगे वह राहुल भट्ट के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फ‍िल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह साल 2018 की फिल्‍म 'वन्स अगेन' का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें शेफाली शाह और नीरज काबी लीड रोल में थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान कभी एक्टर शाहिद कपूर को डेट करती थीं। साल 2004 से 2007 तक दोनों के इश्‍क के घनघोर चर्चे थे। लेकिन फिर ब्रेकअप हो…
 30 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पर वनदेवी और छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। पहले तीन दिनों में यह…
 30 September 2026
बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की त‍बीयत बिगड़ गई है, वह इस वक्‍त लंदन में हैं और उन्‍हें वहीं एक अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर ऐसे…
 30 September 2026
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा ने देश के माता-पिता के नाम एक बेहद गंभीर और भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्‍होंने बेटों की परवरिश को लेकर सवाल भी उठाए हैं और…
 30 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी ऐतिहासिक ब्‍लॉकबस्‍टर भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म 'हनुमान अंश' 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में न सिर्फ डटी हुई है, बल्‍क‍ि धुआंधार कमाई कर रही है। मंगलवार…
 29 September 2026
'बिग बॉस 20' के घर में जहां काजी तौकीर अपने गाने से रोज लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के साथ कुछ उल्टा…
 29 September 2026
अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत स्‍टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। गांधी जयंती के मौके पर 02 अक्‍टूबर को विजय सलगांवकर…
 29 September 2026
दिग्‍गज एक्‍टर, मार्शल आर्टिस्ट और फिल्‍ममेकर जैकी चैन की मौत की फर्जी खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में कई ऐसे…
 29 September 2026
पंकज त्रिपाठी की फिल्‍म 'ओह माय डॉग' बीते महीने 07 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म भले ही महज ₹4.98 करोड़ की नेट कमाई…
Advt.