क्या है प्लांट बंद होने का मामला
झारखंड के प्लांट 800 MW की यूनिट-2 गुरुवार आधी रात (10 सितंबर) बॉयलर में खराबी आने के बाद बंद हो गई। इससे बांग्लादेश को 84 घंटों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा और कई शहरों में अंधेरा छा गया। यूनिट को 13 सितंबर दोपहर बांग्लादेश के नेशनल ग्रिड से सिंक्रोनाइज कर बिजली सप्लाई शुरू की गई।अडानी पावर की 1,600 MW की दो यूनिट (2x800 MW) झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित हैं। कंपनी के अनुसार, अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट पहला ऐसा थर्मल पावर प्लांट है, जो अपनी पूरी बिजली सप्लाई 130 km लंबी, 400 kV क्रॉस-कंट्री डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के जरिए बांग्लादेश को एक्सपोर्ट करता है।

