Select Date:

बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

Updated on 24-10-2026 12:19 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'किंग' के गाने की शूटिंग शुरू करेंगी।

19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी के स्वागत के बाद यह दीपिका का पहला शूटिंग शेड्यूल होगा। दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

मुंबई में गाने से होगी कमबैक की शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान मुंबई में फिल्म 'किंग' के लिए एक बड़े पैमाने पर बनने वाले गाने की शूटिंग करेंगे।

इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ सकती है। वैभवी मर्चेंट इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही हैं, हालांकि गाने के टाइटल और संगीतकार के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

शाहरुख और दीपिका की ऑन-स्क्रीन छठी फिल्म

'किंग' के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी। दोनों ने पहली बार साल 2007 में फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान' और 'जवान' जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। 'किंग' दोनों की साथ में छठी फिल्म होगी।

19 सितंबर को हुआ था दूसरी बेटी का जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 19 सितंबर 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था। दोनों ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

450 करोड़ का बजट, 24 दिसंबर को रिलीज की तैयारी

फिल्म 'किंग' का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और इसका अनुमानित बजट करीब 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा करीना कपूर खान के भी डांस नंबर में नजर आने की चर्चा है। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास के 47वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है। देर रात रिलीज इस ढाई मिनट का टीजर शानदार है।…
 24 October 2026
यूपी के गोंडा में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंचीं। सलमान खान के साथ काम कर रहे लोगों को मिल रही धमकियों के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे अभी तक किसी…
 24 October 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से…
 24 October 2026
सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कहने के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन फिर लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ब्लॉग पोस्ट लिखी।अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा,…
 24 October 2026
एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वह उनसे मिलने अस्पताल गई थीं।स्मिता…
 24 October 2026
एक वक्त वामिका गब्बी को लगता था कि शायद वे एक्टिंग के लिए नहीं बनी हैं। लगातार रिजेक्शन मिल रहे थे और अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। मुंबई में…
 23 October 2026
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह को लेकर एक यू-टर्न लिया है, जिससे इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। एक कार्यक्रम के दौरान, 'पावर स्टार' ने…
 23 October 2026
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद पर गुरुवार को CM पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मैं कहता…
 23 October 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए हमले के कुछ दिनों बाद उनकी चोट का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टाइगर की दाहिनी बांह पर कई छोटे…
Advt.