Select Date:

सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं

Updated on 24-10-2026 12:17 PM

सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कहने के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन फिर लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ब्लॉग पोस्ट लिखी।

अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा, “अभी और आराम चाहिए... खुद को ढाल रहा हूं... सोच रहा हूं और हैरान हूं... इंसानी शरीर और इसकी अनोखी प्रकृति।”

वहीं, उन्होंने एक्स पर भी लिखा, “चलो।”

अमिताभ ने इससे एक दिन पहले सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ दिन आराम करने और स्वस्थ होने के लिए समय लेने की सलाह दी गई है।

अमिताभ हाल ही में 84 साल के हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने बताया था कि कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी।

अमिताभ ने एक्स पर चार दिन की चुप्पी के बाद माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, “माफी चाहता हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। मुझे कुछ दिनों के लिए आराम करने और स्वस्थ होने का समय लेने की सलाह दी गई है। इसलिए मैं कुछ नहीं लिख पा रहा हूं।”

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर क्या हुआ

कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के दौरान अमिताभ ने बताया था कि शो की शूटिंग के समय उनका पैर फिसल गया था। गिरने से उनके बाएं घुटने में चोट लगी और उन्हें खड़े होने में परेशानी हुई।

इसके बाद उन्होंने सेट के बीच खड़े होकर बोलने के बजाय बैठकर अपना शुरुआती मोनोलॉग दिया। हालांकि, उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया था कि चोट सीरियस नहीं थी।

काम जारी रखे हुए हैं अमिताभ

84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। वह टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

उनकी अपकमिंग फिल्मों में नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ शामिल है। इसमें वह अमर अश्वत्थामा की भूमिका दोबारा निभाएंगे।

मुंबई में अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। इसमें अमिताभ के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने और दिलजीत पर आत्मघाती हमले की बात कही गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास के 47वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है। देर रात रिलीज इस ढाई मिनट का टीजर शानदार है।…
 24 October 2026
यूपी के गोंडा में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंचीं। सलमान खान के साथ काम कर रहे लोगों को मिल रही धमकियों के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे अभी तक किसी…
 24 October 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से…
 24 October 2026
सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कहने के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन फिर लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ब्लॉग पोस्ट लिखी।अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा,…
 24 October 2026
एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वह उनसे मिलने अस्पताल गई थीं।स्मिता…
 24 October 2026
एक वक्त वामिका गब्बी को लगता था कि शायद वे एक्टिंग के लिए नहीं बनी हैं। लगातार रिजेक्शन मिल रहे थे और अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। मुंबई में…
 23 October 2026
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह को लेकर एक यू-टर्न लिया है, जिससे इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। एक कार्यक्रम के दौरान, 'पावर स्टार' ने…
 23 October 2026
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद पर गुरुवार को CM पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मैं कहता…
 23 October 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए हमले के कुछ दिनों बाद उनकी चोट का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टाइगर की दाहिनी बांह पर कई छोटे…
Advt.