वाघ बकरी जैसे क्षेत्रीय ब्रांड्स, ग्रीन टी/हर्बल टी की बढ़ती मांग और वैल्यू सेंसिटिविटी जैसी चुनौतियों के बावजूद ब्रुक बॉन्ड ने क्षेत्रीय स्वाद के अनुसार कस्टम ब्लेंड्स और किफायती मिनी-पैक्स बनाकर अपना दबदबा बनाए रखा। 2,000 से 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के सालाना टर्नओवर के साथ यह आज भारत के टॉप 3 पैक्ड टी ब्रांड्स में शामिल है। ब्रुक बॉन्ड की यह यात्रा साबित करती है कि सही डिस्ट्रीब्यूशन, लगातार क्वालिटी और भावनात्मक जुड़ाव के दम पर किसी भी वस्तु को देश की सांस्कृतिक पहचान बनाया जा सकता है।

