Select Date:

सेंसेक्स करीब 300 अंक उछला! निफ्टी 23300 के पार, TCS 3.28% गिरा; जानें शेयर बाजार का हाल

Updated on 18-09-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हरे निशान में हुई।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां करीब 300 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत किया, वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,334.70 पर खुला। सेंसेक्स 74,575.24 के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में उछाल दिखा, बाकी के 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इनमें टॉप गेनर लार्सन एंड टुब्रो 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 3881.55 पर दिखा, जबकि टॉप लूजर के रूप में टीसीएस 3.28 फीसदी की गिरावट के साथ 2124 पर ट्रेड करते हुए नजर आया।

सेंसेक्स और निफ्टी का अपडेट क्या है?

सेंसेक्स और निफ्टी के अपडेट की बात करें तो आज मार्केट खुलते ही दोनों इंडेक्स हरे निशान में खुले। सेंसेक्स जहां 298 अंकों (करीब 300 अंक) उछाल के साथ 74,575.24 पर खुला, वहीं निफ्टी 23,334.70 पर शुरू हुआ।

सुबह 10 बजे सेंसेक्स 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 201.29 अंकों के उछाल पर 74,515.88 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इस दौरान निफ्टी में 0.25 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 58.35 अंकों के उछाल के साथ 23,328.95 पर कारोबार कर रहा था।

गुरुवार को सेंसेक्स में गिरावट तो निफ्टी में उछाल

बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स में गिरावट दिखी तो निफ्टी ने उछाल दिखाया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का दिखा। यह 74,182.62 पर खुला था। निफ्टी 23,195.25 पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी।
वहीं, मार्केट बंद के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत गिरकर 21.86 अंक नीचे आकर 74,314.59 पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.23 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था। यह इंडेक्स 53 अंक उछलकर हरे निशान में 23,270.60 पर दिखा।

  1. आज सेंसेक्स की ओपनिंग कितने पर हुई?
    आज सेंसेक्स की ओपनिंग 74,575.24 पर हुई।
  2. बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स कितने पर बंद हुआ था?
    बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 74,314.59 पर बंद हुआ था।
  3. सेंसेक्स और निफ्टी50 कितने शेयरों के इंडेक्स हैं?
    सेंसेक्स 30 शेयरों का तो निफ्टी 50 शेयरों का इंडेक्स है।
  4. आज निफ्टी की ओपनिंग कितने पर हुई?
    आज निफ्टी की ओपनिंग 23,334.70 पर हुई।
  5. निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो कितना रहा है?
    निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.