पीएम आवास में नए सदस्य का शुभ आगमन, नरेंद्र मोदी ने नाम रखा ‘दीपज्योति’, शेयर किया वीडियो

Updated on 14-09-2024 03:40 PM

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकारी निवास (PM residence) में नए मेहमान के आने की खुशखबरी दी है। यह गाय का बछड़ा है। पीएम मोदी ने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है। 


पीएम मोदी ने शनिवार को अपने एक्स हेंडल पर यह जानकारी दी। साथ ही 'दीपज्योति' के साथ वीडियो भी शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा -

हमारे शास्त्रों में कहा गया है - गाव: सर्वसुख प्रदा:'। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है।


जगजाहिर है पीएम मोदी का पशु प्रेम


बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पशु प्रेम जगजाहिर है। यह पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी के ऐसे फोटो-वीडियो सामने आए हो। इससे पहले पीएम आवास मे मोर के साथ मोदी की तस्वीरें आई थीं।


मकर संक्रांति पर भी पीएम मोदी को अपने आवास में गौसेवा करते नजर दिखाया गया था। प्रधानमंत्री आवास पर बेहद खास ब्रीड (पुंहनुर ब्रीड) की गाय है। यह दुनिया के सबसे छोटी नस्ल की गाय है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
 इंदौर।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (बुधवार) दिल्ली में एनपीएस वात्सल्स योजना की शुरुआत की। इसी के साथ यह स्कीम देशभर में शुरू हो गई है। वित्तमंत्री ने…
 19 September 2024
अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने एक पवित्र मिठाई यानी विश्व प्रसिद्ध…
 19 September 2024
 नई दिल्ली। आगरा-दिल्ली डाउन रेल रूट पर बुधवार रात हादसा हो गया। यहां कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे डिरेल हो गए। इनमें पांच डिब्बे अप रूट पर गिर गए। इससे…
 19 September 2024
 इंदौर।  भारत सरकार ने किसानों को बेहतर मूल्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने के लिए पीएम आशा योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation One Election) के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव…
 19 September 2024
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखी है। नड्डा की यह चिट्ठी एक तरह से खरगे के पीएम मोदी को…
 18 September 2024
नई दिल्ली: चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिंका’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन…
 18 September 2024
नई दिल्ली: देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति…
 17 September 2024
महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते…
Advt.