Select Date:

एक मुस्लिम बुजुर्ग चप्पल उतारकर देखते नजर आए 'हनुमान अंश', फिल्म को लेकर उनकी आस्था पर बोली पब्लिक

Updated on 04-09-2026 04:09 PM
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म को अब दर्शकों की तारीफ और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर थिएटर का एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में एक मुस्लिम दर्शक आस्था के साथ फिल्म देखता नजर आया है। खास ये है कि इस दौरान उन्होंने अपने पैरों से चप्पल उतार दी है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

'हनुमान अंश' वक्त के साथ-साथ बम्पर कमाई कर रही है। फिल्म के सेट से लेकर थिएटरों के कई वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है। हम यहां जिस वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं इसमें ये मुस्लिम शख्स नंगे पैर थिएटर में बैठा दिख रहा है। इन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और सफेद टोपी पहन रखी है फिल्म को दिल लगाकर इंजॉय करते दिख रहे हैं।

वीडियो ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान

सोशल मीडिया पर किसी ने ये वीडियो शेयर किया है और पूछा है कि आपने फिल्म देखी या नहीं? इस वीडियो में फिल्म का गाना 'जब जिद पे आ गई पार्वती' चल रहा है और लोग थिएटरों में दिख रहे हैं। एक बुजुर्ग मुस्लिम शख्स को तल्लीनता से फिल्म देखते हुए एक ने कहा है, 'मेरे बचपन में मेरे दादाजी के एक दोस्त थे, एक बुजुर्ग व्यक्ति। वे हमें हनुमान चालीसा याद करने के लिए कहते थे। वे रोज़ शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाते थे, अलग-अलग समय पर अलग-अलग लोग आते थे।' एक और ने कहा- कोई बड़ी बात नहीं, यहां पॉलिटिक्स न हो तो ये सामान्य है।

वीडियो को धार्मिक सौहार्द और आपसी सम्मान का मिसाल कहा

काफी लोगों ने इस वीडियो को धार्मिक सौहार्द और आपसी सम्मान का मिसाल कहा है। कुछ ने कहा है, 'यही इस बात की सबसे बड़ी मिसाल है कि सिनेमा किस तरह अलग-अलग समुदायों के लोगों को एक साथ जोड़ सकती है'।

'मैं मुस्लिम हूं लेकिन मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई'

इस वीडियो को देखकर एक मुस्लिम यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'मैं मुस्लिम हूं लेकिन मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई क्योंकि इस फिल्म में किसी खास धर्म को निशाना नहीं बनाया गया है। यह काफी अच्छी थी।' एक अन्य कमेंट में लिखा गया, 'यही असली भारत है, हर धर्म का सम्मान करो।'

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित 'हनुमान अंश' की कहानी की बात करें तो ये लक्ष्मण दास नाम के एक युवा लड़के की है। कच्ची उम्र में ये बालक अपनी मां को खो देता है। इसके बाद उसके मन में जीवन, मृत्यु और ईश्वर को लेकर कई सवाल पैदा होते हैं। उन्हीं जवाबों की तलाश में वह घर छोड़कर उत्तर भारत की यात्रा पर निकल पड़ता है। इस दौरान उसकी मुलाकात कई संतों और भक्तों से होती है और धीरे-धीरे उसका झुकाव सांसारिक जीवन से दूर आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने लगता है। आखिरकार यही यात्रा उसे नीम करोली बाबा के रूप में एक नई पहचान तक पहुंचाती है। फिल्म में प्रेम, करुणा, सेवा और भक्ति जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। फिल्म में लीड रोल में शोभिनव सत्य हैं। इसके अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
 31 August 2026
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 101 करोड़ रुपये से…
 31 August 2026
सोनम वांगचुक जब जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, तो आमिर खान ने उनसे इसे खत्म करने की गुजारिश की थी, और साथ ही दावा किया था कि जब…
 31 August 2026
टीवी के प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल 'रामायण' में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हैं। इस वक्त उनका…
 31 August 2026
जबसे यश की 'टॉक्‍स‍िक' रिलीज हुई है, फिल्‍म को लेकर नेगेटिव रिव्‍यूज की बाढ़ आ गई है। KGF फेम यश की कमबैक फिल्‍म की खूब आलोचना हो रही है, जिसका…
 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
Advt.