Select Date:

गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान:बोलीं- मां की याद आ रही, वीडियो कॉल पर दर्शन करवाना चाहती थीं

Updated on 20-10-2026 07:54 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ मंगलवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं। इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वह अपनी मां अमृता सिंह को भी याद कर रही थीं।

एक्ट्रेस के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि सारा ने गोल्डन टेंपल के अंदर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि क्या वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को यहां के दर्शन करवा सकती हैं।

हालांकि, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, उस स्थान पर मोबाइल से वीडियो कॉल करने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होने के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सरबजीत सिंह के मुताबिक, जब तक सारा गोल्डन टेंपल में रहीं, वह भावुक ही दिखाई दीं। इसका वीडियो भी सामने आया।

गोल्डन टेंपल से बाहर आकर उन्होंने कहा कि मम्मी की बहुत याद आ रही है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

क्रीम सूट में दिखीं सारा अली खान दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज होने से पहले गुरु घर में माथा टेकने पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान सारा अली खान हल्के सुनहरे क्रीम रंग का सूट पहने नजर आईं।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी पहुंचे उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना भी पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए। इसके बाद वह अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखी।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें सारा अली खान ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दशहरे की शुभकामनाएं। सभी के जीवन में प्यार, सौभाग्य और खुशियां बनी रहें।

आयुष्मान बोले- गोल्डन टेंपल आकर सुकून मिला इस दौरान एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह तीसरी बार गोल्डन टेंपल आए हैं। यहां आकर उन्हें हर बार काफी अच्छा लगता है। इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर उन्हें सुकून मिलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ मंगलवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं। इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वह…
 20 October 2026
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे अपने 'द रेवोल्यूशन इंडिया टूर' से ठीक पहले एक वीडियो मैसेज जारी कर कन्नड़वासियों से माफी मांगी है।बेंगलुरु में…
 20 October 2026
हैदराबाद में यश ने फैंस से फिल्म ‘रामायण’ को खुले मन से देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि VFX की छोटी कमियां खोजने की कोशिश न करें।उन्होंने यह बात…
 20 October 2026
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान…
 20 October 2026
बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के मौके पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का ऐलान किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर…
 20 October 2026
टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय…
 18 October 2026
रणबीर कपूर शनिवार शाम को मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए। वो मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने यहां देवी दुर्गा के दर्शन किए।रणबीर…
 18 October 2026
एक्टर इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस को शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने इसे मनमाना, गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया है।मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO)…
 18 October 2026
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का करियर जहां एक तरफ 'दृश्यम 3' की बंपर सफलता के बाद एक बार फिर उड़ान पर है, वहीं मुंबई के जुहू में एक प्रॉपर्टी के…
Advt.