Select Date:

मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

Updated on 18-10-2026 12:37 PM

रणबीर कपूर शनिवार शाम को मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए। वो मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने यहां देवी दुर्गा के दर्शन किए।

रणबीर कपूर ने सिंगर हर्षदीप कौर के साथ स्टेज पर ‘कबीरा’ गाना गाया। यह गाना 2013 में आई उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का है।

इसके बाद रणबीर ने हाथ जोड़कर तस्वीरें खिंचवाईं। वह अयान मुखर्जी और पूजा में आए कुछ दूसरे मेहमानों से भी मिले।

फैंस को आई ‘ये जवानी है दीवानी’ की याद

रणबीर की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आने के बाद फैंस नॉस्टैल्जिक हो गए। एक फैन ने लिखा, “ओएमजी, वह यहां बहुत ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।”

दूसरे फैंस ने ‘ये जवानी है दीवानी’ के GIF कमेंट किए। एक उत्साहित फैन ने लिखा, “ओएमजी, जिस तरह नॉस्टैल्जिया ने मुझे अभी घेर लिया।”

एक अन्य फैन ने हार्ट-आइज इमोजी के साथ लिखा, “क्या प्यारा पल है।” कई फैंस ने वीडियो पर हार्ट और हार्ट-आइज इमोजी भी कमेंट किए।

गौरतलब है कि नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है। इसे मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें काजोल, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी का परिवार पूजा करता है।

शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल परिवार के साथ पहुंचीं। उनके साथ मां तनुजा, बहन तनिषा मुखर्जी, चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटी न्यासा देवगन और बेटे युग देवगन भी नजर आए।

अयान मुखर्जी के साथ शिल्पा शिरोडकर भी पंडाल पहुंचीं। बच्चन परिवार से जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
रणबीर कपूर शनिवार शाम को मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए। वो मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने यहां देवी दुर्गा के दर्शन किए।रणबीर…
 18 October 2026
एक्टर इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस को शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने इसे मनमाना, गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया है।मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO)…
 18 October 2026
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का करियर जहां एक तरफ 'दृश्यम 3' की बंपर सफलता के बाद एक बार फिर उड़ान पर है, वहीं मुंबई के जुहू में एक प्रॉपर्टी के…
 18 October 2026
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और रजनीकांत के भतीजे अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स…
 18 October 2026
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर सुर्ख‍ियां बटोर रहे हैं। हाल ही इसका दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस बीच, शनिवार शाम एक्‍टर का…
 18 October 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्‍मों से अध‍िक चेक-बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्‍यवाद किया है कि उन्‍हें अदालत…
 17 October 2026
रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूछताछ के लिए…
 17 October 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें एक फैन अचानक उनके पास पहुंचकर पैर छूने लगता है। कृति ने स्थिति को सहजता से…
 17 October 2026
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी रियलिटी शो ‘धमाल विद पति, पत्नी और पंगा सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में अर्जुन…
Advt.