कट्टरपंथ पर काबू पाने तरीका निकालना होगा
इसे हकीकत का हिस्सा बताते हुए इजरायल के राजदूत ने लोकतांत्रिक देशों से इस खतरे का सामना करने और उस पर काबू पाने की क्षमता विकसित करने का आग्रह किया। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब जांचकर्ता फ्लाईदुबई की उस भयावह घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें ओमान के एक को-पायलट ने कैप्टन को मारने, विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने और उसे तेल अवीव में क्रैश करने की कोशिश की थी।हालांकि, भारतीय नागरिक और कैप्टन स्मित मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए और सही समय पर कॉकपिट का दरवाज़ा खोलकर इस कोशिश को नाकाम कर दिया। इससे यात्री कॉकपिट में घुस पाए और को-पायलट, जिसकी पहचान हमम अल-हम्ममी के तौर पर हुई है, को काबू में कर लिया।

