ट्वीट से रीच तक बदल गया संवाद… 25 साल में कैसे बदली नरेंद्र मोदी और भारतीय राजनीति की रणनीति
Updated on
07-10-2026 11:49 AM
पिछले 25 वर्षों में भारतीय राजनीति का संवाद बदल गया है। पारंपरिक माध्यमों से बढ़कर अब मोबाइल और सोशल मीडिया अहम हैं। नरेंद्र मोदी उन शुरुआती भारतीय नेताओं में रहे, जिन्होंने सोशल मीडिया की राजनीतिक उपयोगिता को शुरुआती दौर में अपनाया। जनवरी 2009 में उन्होंने ट्विटर, जिसे अब एक्स कहा जाता है, पर अकाउंट बनाया। 2014 में वह इंस्टाग्राम से जुड़े। इसके बाद सोशल मीडिया उनकी सार्वजनिक गतिविधियों और जनता से संवाद का अहम माध्यम बनता गया।
2009 से करोड़ों फॉलोअर्स तक
जब मोदी ने ट्विटर पर शुरुआत की, तब भारत में सोशल मीडिया अभी शुरुआती दौर में था। करीब डेढ़ दशक में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। 14 जुलाई 2024 को उनके एक्स अकाउंट ने 10 करोड़ फॉलोवर का आंकड़ा पार किया। अभी उनके 10.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं। मोदी एक्स पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी पहुंच लगातार बढ़ी। फरवरी 2026 में उनके अकाउंट ने 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। वह इंस्टाग्राम पर यह आंकड़ा पार करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बने। अब उनके इंस्टाग्राम पर करीब 10.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
विश्व के पहले नेता, जिनके इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार
अब विपक्ष भी डिजिटल मैदान में
सोशल मीडिया का इस्तेमाल अब किसी एक नेता या पार्टी तक सीमित नहीं है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब के जरिए सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाने, भाषणों और आंदोलनों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दे रहे हैं। संसद से सड़क तक की राजनीतिक गतिविधियों का डिजिटल प्रसार रणनीति का हिस्सा बन चुका है।
सांसदों की सोशल मीडिया पहुंच पर नजर
सोशल मीडिया की बढ़ती अहमियत राजनीतिक दलों के अंदरूनी कामकाज में भी दिख रही है। हाल ही में NDA में शामिल हुए सांसदों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के दौरान उनके सोशल मीडिया प्रदर्शन से जुड़ी रिपोर्ट सामने आई थी। सांसदों को पोस्ट, फॉलोवर, इम्प्रेशन और एंगेजमेंट जैसे आंकड़ों की जानकारी दी गई। मकसद डिजिटल माध्यमों पर जनता, खासकर युवाओं से संवाद बढ़ाना था।
जनता तक पहुंचने का तरीका बदला
2015 में फेसबुक के तत्कालीन प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के साथ बातचीत में मोदी ने सोशल मीडिया से मिलने वाले तत्काल जन फीडबैक का जिक्र किया था। पहले जनता की प्रतिक्रिया का बड़ा आकलन चुनाव के दौरान होता था, लेकिन सोशल मीडिया ने लगातार प्रतिक्रिया हासिल करने का रास्ता खोल दिया। इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने के साथ राजनीतिक संवाद भी बदल गया है।
पिछले 25 वर्षों में भारतीय राजनीति का संवाद बदल गया है। पारंपरिक माध्यमों से बढ़कर अब मोबाइल और सोशल मीडिया अहम हैं। नरेंद्र मोदी उन शुरुआती भारतीय नेताओं में रहे,…
नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के बेड़े में 'सूर्या' शामिल किया। यह भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया फ्लीट सपोर्ट शिप-1 है। मंगलवार को इसका जलावतरण…
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी और साथ ही इस दौरान उनकी उपलब्धियां भी…
नई दिल्ली: हाइवे पर खड़े वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूछा कि NHAI ऐसा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम क्यों नहीं बना सकता,…
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि फॉर्म 6 में चुनाव आयोग ने कोई बदलाव नहीं किया, सिर्फ अटैचमेंट जोड़ा है।उन्होंने कहा…
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग जारी है।इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल के करीब ढाई साल हो चुके हैं। इस दौरान कई मंत्री मंत्रिपरिषद से निकल चुके हैं। मौजूदा सरकार में कुल…