811 रन, 4 शतक और एक डबल सेंचुरी, नाराज गौतम गंभीर ने कहा- यह कोई क्रिकेट नहीं, मजाक है
Updated on
01-10-2026 12:07 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर खुश नजर नहीं आए। गुवाहाटी की पिच और सपाट विकेटों के रुख पर सख्त नाराजगी जताते हुए गंभीर ने कहा कि बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला होना बेहद जरूरी है।
ये क्रिकेट नहीं मजाक है- गौतम गंभीर
उन्होंने कहा, 'अगर मुझे पूरी ईमानदारी से कहना पड़े तो मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा और संतुलन होना चाहिए। आप क्रिकेट की बात करते हैं, लेकिन यह क्रिकेट नहीं, यह केवल बल्लेबाजी है।' गंभीर ने गेंदबाजों के मानसिक और करियर पर पड़ने वाले असर को लेकर गंभीर चिंता जताई। उनका मानना है कि ऐसी पिचों पर 400 से अधिक रन बनना ब्रॉडकास्टर्स, रिकॉर्ड्स और दर्शकों के मनोरंजन के लिए तो शानदार हो सकता है, लेकिन गेंदबाजों के दृष्टिकोण से यह बेहद अन्यायपूर्ण है।
गेंदबाजों के लिए हुआ दुख
उन्होंने कहा, 'सोचिए अगर कोई युवा गेंदबाज ऐसी पिच पर गेंदबाजी कर रहा हो, जहां विपक्षी टीम 400 रन बना दे और फिर हम 400 रनों का पीछा करने उतरें... एक सच्चे क्रिकेट फैंस और कोच के तौर पर मुझे गेंदबाजों से सहानुभूति है। ऐसी पिचों पर गेंदबाजी करना उनके साथ नाइंसाफी है, हमें उन्हें कुछ तो ऐसा देना होगा जिसके दम पर वे मैदान में मुकाबला कर सकें।'
ऐसे तो हम गेंदबाज तैयार नहीं कर पाएंगे
ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजों का बचाव करते हुए भारतीय कोच ने कहा कि अब गेंदबाजों के प्रदर्शन का आकलन उनके आंकड़ों के बजाय उनकी योजनाओं के एक्जीक्यूशन के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'आपको गेंदबाजों के प्रति थोड़ी हमदर्दी और रियायत रखनी होगी। कई बार गेंदबाजी के आंकड़े देखकर आप सख्त नहीं हो सकते क्योंकि उन्होंने उतना खराब प्रदर्शन नहीं किया होता जितना आंकड़े दिखाते हैं। मैदान में पांच फील्डर अंदर रहने, दो नई गेंदों और पावर-हिटिंग के इस दौर में गेंदबाजों के पास वैसे भी विकल्प सीमित हैं। अगर आप सिर्फ विश्लेषण देखकर उनके प्रति कड़े हो जाएंगे तो हम कभी गेंदबाज तैयार नहीं कर पाएंगे।'
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…