वेस्टइंडीज के दिग्गज 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने 24 फरवरी 2015 को केनबरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में 138 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। वह वनडे वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। गेल ने अपनी 215 रनों की विध्वंसकारी पारी में 10 चौके और 16 विशाल छक्के जड़े थे।

