भारत पर लगाते रहे हैं आरोप
एक और सोशल यूजर ने सोशल मीडिया पर सैदुर रहमान को बांग्लादेश हाई कमीशन का प्रेस ऑफिसर नियुक्त करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सैदुर की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस पोस्ट में सैदुर ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के रवैये को वर्चस्ववादी और बिग ब्रदर वाला कहा है। वह भारत को लेकर उसी तरह की बातें करते रहे हैं, जो बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी जैसे घोर दक्षिणपंथी दल करते हैं।ढाका यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करने वाले सैदुर रहमान सत्ताधारी बीएनपी के मुखपत्र डेली डिंकल में काम कर चुके हैं। फिलहाल वे डेली इत्तेफाक से जुड़े हुए हैं। सैदुर ढाका यूनिवर्सिटी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व महासचिव और रिपोर्टर्स फोरम फॉर इलेक्शंस एंड डेमोक्रेसी के पूर्व अध्यक्ष हैं।









