अरविंद केजरीवाल के बाद कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री… आतिशी का नाम सबसे आगे

Updated on 16-09-2024 10:43 AM

 नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने एलान कर दिया है कि वे दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी पद छोड़ देंगे।


इसके बाद अटकलों का दौर जारी है कि दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी और नए नेता का चुनाव होगा।


केजरीवाल और सिसोदिया की गैरमौजूदगी में दिल्ली का ज्यादातर काम संभालने वालीं आतिशी मार्लेना के साथ ही सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा का नाम नए मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है।


आतिशी का नाम इसलिए सबसे आगे

आतिशी का नाम नए मुख्यमंत्री की लिस्ट में सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि केजरीवाल के जेल जाने के बाद दिल्ली के एक दर्जन मंत्रालय उन्होंने संभाले। जिन मंत्रालयों के कामकाज की चिंता केजरीवाल को सबसे ज्यादा थी, उन्हें आतिशी ने संभाले रखा।


आतिशी कई बार जेल में केजरीवाल से मिलीं और उनका मार्गदर्शन लिया। केजरीवाल की नजर में आतिशी का कितना महत्व है, यह इस बात से भी साफ होता है कि उन्हें 15 अगस्त को झंडा वंदन के लिए आतिशी का नाम आगे बढ़ाया। हालांकि वे झंडा नहीं फहरा सकीं।


केजरीवाल के इस्तीफे पर भाजपा और कांग्रेस की प्रतिक्रिया


  • केजरीवाल द्वारा इस्तीफा देने का एलान किया जाना भाजपा और कांग्रेस के लिए भी हैरान करना वाला रहा।
  • यही कारण है कि दोनों दलों के नेताओं को तत्काल प्रतिक्रिया देने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
  • भाजपा ने केजरीवाल के इस्तीफे के एलान को ड्रामा बताया। पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखेगी।
  • वहीं, कांग्रेस की ओर से अलका लांबा ने सधी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मुझे कौन जानकारी नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2024
नई दिल्ली: चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिंका’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन…
 18 September 2024
नई दिल्ली: देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति…
 17 September 2024
महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते…
 17 September 2024
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को कई राज्यों में आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद का आरोप है कि BJP शासित राज्यों में मुसलमानों को…
 17 September 2024
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में हड़ताली जूनियर डॉक्टरों की 5 में से 3…
 17 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गणेश पूजन विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भुवनेश्वर के जनता मैदान…
 17 September 2024
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (17 सितंबर) को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने…
 17 September 2024
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। अमित शाह ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के दौरान एक देश एक…
 16 September 2024
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अरविंद केजरीवाल के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा? भाजपा, कांग्रेस और सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी के…
Advt.