सर गैरी सोबर्स के बेमिसाल और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
मार्च 1954 से अप्रैल 1974 के बीच करीब दो दशकों तक विश्व क्रिकेट पर राज करने वाले इस खिलाड़ी के आंकड़े आज भी किसी जादू से कम नहीं लगते। आइए उनके रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।- टेस्ट मैच: 93
- कुल रन: 8,032
- बल्लेबाजी औसत: 57.78
- शतक: 26 (जिसमें 365* रनों की ऐतिहासिक नाबाद पारी शामिल है)
- अर्धशतक: 30
- टेस्ट विकेट: 235









