ज्ञानेश कुमार किस-किस पद पर रह चुके हैं?
- 19 फरवरी 2025 से मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
- 15 मार्च 2024 से 18 फरवरी 2025 तक चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली।
- मई 2022 से 31 जनवरी 2024 तक सहकारिता मंत्रालय में सचिव रहे।
- साल 2016 से 2021 तक गृहमंत्रालय के संयुक्त और अतिरिक्त सचिव रहने के दौरान महत्वपूर्ण कश्मीर संभाग का नेतृत्व किया और वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा राज्य के पुनर्गठन के समय प्रमुख प्रशासनिक भूमिका निभाई।
- रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव रहते हुए 2007 से 2012 के दौरान रक्षा मंत्रालय के तहत सभी डिफेंस शिपयार्डों के आधुनिकीकरण का कार्य देखा।
ज्ञानेश कुमार कब-कब विवादों में रहे
- पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और राज्य सरकार के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था।
- ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे। मार्च 2024 में ज्ञानेश कुमार को जल्दबाजी में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।
- विपक्ष ने आरोप लगाया था कि ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग ने भाजपा नेताओं द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करने में जानबूझकर देरी की।
- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया था जिसके बाद ज्ञानेश कुमार ने सफाई भी दी थी।
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च 2026 में विपक्ष के 193 सांसदों ने हटाने (महाभियोग) के नोटिस पर हस्ताक्षर किए थे।
- विपक्ष ने मतदाता सूची से नाम गलत तरीके से हटाने, चुनावी प्रक्रिया में भेदभाव और पद के गरिमा के खिलाफ काम करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

