सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के घर कब गूंजेगी बच्चे किलकारी? शादी के 4 महीने बाद शत्रुघ्न के दामाद ने किया खुलासा

Updated on 15-09-2024 05:17 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इनकी शादी को लेकर काफी चर्चा हुई थी। खासतौर से ये कि सिन्हा परिवार इस शादी को लेकर खुश नहीं है। खैर अब एक्ट्रेस ने बेबी प्लान को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें और जहीर को बच्चे बहुत पसंद हैं।

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal 23 जून 2024 को पति-पत्नी बने हैं। दोनों ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग में अपने अपार्टमेंट में घरवालों और दोस्तों की मौजूदगी में सिविल मैरिज की। अब शादी के चार महीने बाद न्यूलीवेड्स कपल ने बेबी प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है।

जहीर ने कहा- हम सिर्फ शादीशुदा होने का मजा ले रहे हैं


जहीर इकबाल ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'अभी हम सिर्फ शादीशुदा होने का मजा ले रहे हैं। हमें सिर्फ 'हम' होने को इंजॉय करने दें। हम दोनों को बच्चे बहुत पसंद हैं, इसलिए हम जानते हैं कि जब बच्चा पैदा होगा, तो सब कुछ उसी के बारे में होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय को इंजॉय कर रहे हैं।'

सोनाक्षी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना और जहीर का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की थी।

इस फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी


वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को इसी साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'ककूड़ा' में देखा गया था। अब वो Nikita Roy and The Book of Darkness में नजर आएंगी। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2024
'बिग बॉस' विनर्स मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव ECL 2024 मैच की वजह से सुर्खियों में हैं। एल्विश हरियाणवी हंटर्स टीम के और मुनव्वर मुंबई डिसरप्टर्स टीम के कैप्टन हैं।…
 16 September 2024
पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक कॉन्टेंट का बोलबाला था। विक्रांत मैसी की 'सेक्टर 36' से लेकर अपारशक्ति खुराना और राहुल बोस जैसे…
 16 September 2024
सुनीता आहूजा से 'टाइम आउट विद अंकित पॉडकास्ट' में पूछा गया कि क्या वह कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह की जगह लेंगी? अगर उन्हें भविष्य में ऑफर…
 16 September 2024
'पोन्नियिन सेलवन' में अपने रोल के लिए खूब सुर्खियां बटोर चुके मशहूर एक्टर चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय एकसाथ एक अवॉर्ड फंक्शन में दिखे और इस मौके पर दोनों की…
 16 September 2024
हिंदी सिनेमा की सबसे पॉप्युलर फ्रैंचाइज फिल्म 'धूम' के तीन पार्ट आ चुके हैं। और अब इसके चौथे पार्ट के आने की खबरें तेज हो गई हैं। 'धूम 4' का…
 16 September 2024
सलमान खान की टीम ने उनके फैन्स को चेतावनी जारी करते हुए एक फर्जी पोस्ट को लेकर एक्टर के फैन्स को आगाह किया है। इस फर्जी पोस्ट में दावा किया…
 15 September 2024
KGF स्टार यश के लिए फैंस के बीच इस कदर क्रेज रहता है कि वो उनकी एक झलक पाने को भी बेताब हो जाते हैं। पर सोचो क्या हो, जब…
 15 September 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इनकी शादी को लेकर काफी…
 15 September 2024
आलिया भट्ट की शादी को दो साल हो चुके हैं, और वह बेटी राहा की भी मां बन चुकी हैं, पर अभी तक किसी को यह पता नहीं था कि…
Advt.