आसिफ खान की शादी पर उठे सवाल तो बिदकीं बीवी ज़ेबा, लव गिल संग पति के 'कोजी मोमेंट्स' पर कहा- बस, बहुत हुआ!
Updated on
22-09-2026 12:35 PM
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट सुन चुके हैं, वहीं साथी कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनकी नजदीकियां लोगों को खटक रही है। आसिफ शादीशुदा हैं। जबकि शो की कुछ झलकियों में लव गिल कभी उनके पैरों पर बैठी, कभी उन्हें गले लगाती, तो कभी सीने पर सिर रखकर आराम फरमाती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर इसके क्लिप वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इसे 'सही नहीं' मान रहे हैं। कुछ दर्शकों का कहना है कि शादीशुदा आसिफ को दोस्ती के रिश्तों में सीमाओं का खयाल रखना चाहिए। बहरहाल, इन तमाम आलोचनाओं के बीच अब आसिफ की पत्नी ज़ेबा उनके बचाव में उतरी हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी फिजूल की बातों और नैरेटिव पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है।
ज़ेबा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। वह पति आसिफ के चरित्र पर लग रहे लांछन से परेशान दिख रही हैं। वह साफ करती हैं कि लव गिल के साथ आसिफ का रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है। उन्होंने लोगों को वायरल हो रहे क्लिप से कुछ भी अंदाजा लगाने की बजाय 'बिग बॉस 20' की लाइव फीड देखने की सलाह भी दी है।
आसिफ की बीवी ज़ेबा ने शादी पर सवाल उठाने वालों से कहा- बस, बहुता हुआ!
आसिफ की पत्नी ज़ेबा ने बयान जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बस, बहुत हुआ 🙏🏻' वह पोस्ट में लिखती हैं, 'आसिफ की पत्नी के तौर पर मुझे लगता है कि एक बार दिल से और पूरी साफगोई के साथ यह कहना जरूरी है। उन सभी लोगों से, जो उनके बारे में अलग कहानी बनाने की कोशिश कर रहे हैं - मैं खास तौर पर शो के कुछ पलों और उसकी वजह से हमारी शादी पर उठाए जा रहे सवालों के बारे में बात कर रही हूं। प्लीज, सोशल मीडिया पर घूम रही कुछ क्लिप्स के बजाय 24x7 लाइव फीड देखें।'
ज़ेबा बोलीं- गेम को कैरेक्टर या शादी पर जजमेंट का आधार न बनाए
ज़ेबा आगे आसिफ के बारे में कहती हैं, 'आप देखेंगे कि वे कितनी बार मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करते हैं। आप उस पति को ज्यादा बेहतर ढंग से देख पाएंगे जिसे मैं जानती हूं, न कि उन कुछ सेकंड्स में, जो कभी पूरी सच्चाई नहीं दिखा सकते। हमारा रिश्ता सुरक्षित है, हमारी समझ मजबूत है और यहा कुछ भी समझाने या सही ठहराने की जरूरत नहीं है। अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है। उन्हें खेलने दें। लेकिन प्लीज, गेम को किसी के कैरेक्टर या शादी पर जजमेंट का आधार न बनाए।'
ज़ेबा ने दर्शकों से की अपील, कहा- सच्चाई बदल नहीं सकती
बयान के आखिर में ज़ेबा ने दर्शकों से अपील भी की है। वह लिखती हैं, 'तो जो भी देख रहे हैं - आसिफ को देखें, उनके सफर को देखें, उस इंसान को खुद परखें और वे असल में जैसे हैं, उसके लिए उन्हें सपोर्ट करें। कुछ क्लिप्स कहानी बना सकती हैं। वे सच्चाई को नहीं बदल सकतीं।'
लव गिल और आसिफ के दो-तीन क्लिप हो रहे वायरल
ज़ेबा का यह बयान सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे शो के कई क्लिप्स के बाद आया है। इनमें से एक में लव गिल को आसिफ खान को तब गले लगाते हुए देखा गया, जब गेम में एक फैसला उनके हक में नहीं हुआ था। हालांकि, यूजर्स का ध्यान इस बात पर ज्यादा गया कि लव ने आसिफ से उन्हें भी कसकर गले लगाने के लिए कहा। एक और क्लिप में लव गिल को आसिफ खान के पैरों (कुछ हद तक जांघों) पर बैठे हुए देखा गया। जबकि आसिफ उस वक्त बिस्तर पर लेटे हुए थे। सोमवार के ताजा एपिसोड में भी नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान जब सभी कंटेस्टेंट साथ बैठे थे, तब लव गिल को आसिफ के सीने पर सिर टिकाए हुए भी देखा गया।
यूजर्स ने कहा- आसिफ को सीमाएं तय करनी चाहिए
सोशल मीडिया यूजर्स को आसिफ के साथ लव गिल का यह व्यवहार खटक रहा है। कइयों ने इसे 'अजीब' बताया है। जबकि कुछ यूजर्स ने ध्यान दिलाया है कि लव गिल पहले ही एपिसोड से शहनाज गिल को कॉपी कर रही हैं। सोमवार के एपिसोड में ही वह गार्डन एरिया में बंदर से बातें कर रही थीं, ठीक वैसे ही जैसे शहनाज कौओं से करती थीं। हालांकि, एक यूजर ने लिखा है, 'मुझे आसिफ की पत्नी के लिए बुरा लग रहा है। मुझे लगता है कि आसिफ को इस दोस्ती में कुछ सीमाएं तय करनी चाहिए। ये थोड़ा ज्यादा हो रहा है।'
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्खियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…