खर्ग को कहा जाता है ईरान का दिल
- ईरान के मुख्य तट से लगभग 28 किमी की दूरी पर स्थित खर्ग आईलैंड देश का सबसे बड़ा तेल टर्मिनल है।
- यह द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से देश के पूरे तेल निर्यात का लगभग 90 फीसदी गुजरता है।
- इसकी खासियत द्वीप का गहरा तट है, जहां एक साथ कई सुपरटैंकर डॉक होते हैं और तेल लोड करके निर्यात के लिए निकलते हैं।










