दिव्या मिश्रा मर्डर केस में सीतापुर के वकील का क्या है कनेक्शन? पति मानस बाजपेयी ने हासिल किए थे 3 हथियार
Updated on
22-08-2026 12:18 PM
लखनऊ: मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को सीतापुर के एक वकील के शामिल होने की सूचना मिली है। आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप अफसर रही दिव्या की हत्या उसके पति मानस बाजपेयी ने गोली मारकर कर दी थी। पुलिस जांच में पता चला है कि सीतापुर के किसी वकील से मानस बाजपेयी ने 3 हथियार हासिल किए थे।
मानस बाजेपयी एसबीआई बैंक में अकाउंटेंट था। पुलिस को उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। उसने कम समय में तीन हथियार- दो पिस्टल और एक तमंचे का इंतजाम किया था। पुलिस को शक है कि वकील ने मानस को हथियारों के किसी सप्लायर से संपर्क करने में मदद की होगी। जल्द ही वकील से पूछताछ की जा सकती है।
पुलिस के लिए बना पहेली
मानस का कोई आपराधिक बैकग्राउंड न होने के कारण कम समय में तीन हथियार हासिल करना पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बन गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या हथियारों के सप्लायरों के साथ उसके पहले से कोई संबंध थे या हथियार खास तौर पर 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट की सुनवाई के बाद हासिल किए गए थे।
कॉल डिटेल निकाल रही पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, मानस के कॉन्टैक्ट्स और बातचीत की जांच के बाद वकील का नाम सामने आया। पुलिस कॉल-डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों की भी जांच कर सकती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों को हासिल करने से ठीक पहले बाजपेयी और वकील के बीच कोई बातचीत हुई थी या नहीं।
पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो नई राजनीतिक हलचल मचाई है उन पर गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस के सुंदरकांड के दोहे की यह पंक्ति-…
लखनऊ: मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को सीतापुर के एक वकील के शामिल होने की सूचना मिली है। आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप अफसर रही…
रामगढ़ (झारखंड), झारखंड के रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक टरबाइन ब्लास्ट हो…
छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक परिवार में iPhone को लेकर हुए झगड़े का अंत बेहद दुखद हुआ। शहर के तीसगांव इलाके के 300 फीट ऊंचे खवड्या…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 का ऐलान किया। देशभर से 48 शिक्षकों को चुना गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय…
नई दिल्ली, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, बूथ और जमीनी स्तर…
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बुधवार को प्रस्तावित कश्मीर यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश के राजदूत…
रांची: झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। हेमंत सोरेन सरकार…